ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: "भाभी, इश्क और भाई का खंजर", बुआ से लेकर मामी तक के घर में मचा कोहराम

Bihar Crime News: आजकल के कूल डूड्स को लगता है कि वे कुछ भी करके बच जाएंगे. सोनू भी इन्हीं में से एक था. एक साल से वह अपनी भाभी से इश्क लड़ा रहा था. जैसे ही इसकी खबर उसके फुफेरे भाई को मिली उसने गुस्से में उठा लिया खौफनाक कदम.

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गया जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. जहाँ, भाभी से इश्क लड़ाना एक युवक को महंगा पड़ गया और उसे अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी. ये घटना उन सभी के लिए एक सबक है जो इस तरह के कुकृत्यों में लिप्त होते हैं और सोचते हैं कि उन्हें इसका हर्जाना नहीं भरना पड़ेगा.


मामला गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के सिंघपुर गांव का बताया जाता है. यहाँ का निवासी सोनू कुमार का अपने फुफेरे भाई अजय ठाकुर की पत्नी के साथ पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों के बीच चल रहे इस अवैध संबंध का पता अजय को चल गया था और फिर उसने आक्रोश में एक खौफनाक योजना बनाई. 


अपने दो साथियों के साथ मिलकर अजय ने 21 अप्रैल को गांव में ही सोनू की चाक़ू से गोदकर हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अपनी कस्टडी में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के 48 घंटे के अंदर ही छापेमारी कर हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया. इनमें शामिल है अजय ठाकुर-ग्राम बहेरा, थाना इमामगंज, छोटू कुमार और मिथिलेश कुमार-ग्राम सिंघपुर, थाना डुमरिया.


पुलिस ने इस घटना में उपयोग किए गए चाक़ू, मृतक का टूटा हुआ मोबाईल सहित एक अन्य फोन बरामद किया है. इस बारे में इमामगंज के एसडीपीओ अमित कुमार ने प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी है कि अजय ठाकुर का फुफेरा भाई सोनू अक्सर उसके घर आता जाता था. इसी दौरान उसकी पत्नी से इसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया और पिछले एक साल से यह जारी था. अजय ठाकुर इस बात को सहन नहीं कर पाया और फिर उसने सोनू की हत्या की साजिश रची. 


यह घटना एक बहुत बड़ी सीख उन लोगों के लिए है जो अपनी विकृत मानसिकता की वजह से ऐसे कार्यों को अंजाम देते हैं और सोचते हैं कि इस तरह से अपनी भाभी या किसी और की पत्नी के साथ अवैध संबंध रखना बड़ा ही कूल है. आजकल सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियोज और भोजपुरी सिनेमा में प्रस्तुत किए गए गंदे गानों ने लोगों के मन को और दूषित करने का काम किया है.