ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

Bihar Crime News: बिहार में मजदूर का मर्डर, हत्या कर पेड़ पर लटकाई डेड बॉडी

Bihar Crime News: बिहार में क्राइम की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। सीवान में मजदूर का मर्डर करके उसकी डेड बॉडी पेड़ पर लटका दी गई।

Bihar Crime News
बिहार में मजदूर का मर्डर, हत्या कर पेड़ पर लटकाई डेड बॉडी
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में आए दिन आपराधिक घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। सीवान में एक मजदूर का मर्डर कर दिया गया है। मजदूर की हत्या के बाद उसकी डेड बॉडी को पेड़ पर लटका दिया गया। मर्डर के इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। घटना सीवान जिले के एमएच नगर थाने के धनवती हाता की है।


आरोप है कि हत्या करके मजदूर की डेड बॉडी को पेड़ से लटका दिया गया था। जब गांव के लोगों ने लालनचक हाता धनवती मुख्य मार्ग के पास ब्रह्मस्थान पर शव को टंगा हुआ पाया तो हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 


मृत युवक हाता धनवती निवासी स्व. मनुराम का 20 साल का बेटा गोविन्द राम था। जिसकी हत्या कर शव को ब्रह्मस्थान पेड़ पर गमछे से लटका दिया गया। मृतक गोविंद कुमार मेहनत मजदूरी करता था। वह तीन भाई दो बहनों में सबसे छोटा था। मर्डर के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मर्डर केस की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता