ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Bihar Crime News: अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, 2 भाई गिरफ्तार

Bihar Crime News: किशनगंज के घूरना गांव में मजदूर लखन मुर्मू की फूफी से अवैध रिश्ते के शक में हत्या कर दी गई है। दो सगे भाई सोम और निमाई हांसदा किए गए गिरफ्तार। पुलिस ने 12 घंटे में ही सुलझाया केस।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: किशनगंज से सनसनीखेज खबर आ रही है, यहां घूरना गांव में मजदूर लखन मुर्मू की नाजायज रिश्ते के शक में हत्या कर दी गई है। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दो सगे भाइयों सोम और निमाई हांसदा को गिरफ्तार किया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और आगे की जांच जारी है।


यह घटना रविवार शाम को किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के पाटकाई कला पंचायत के घूरना गांव में हुई है। जहां हालामाला निवासी  मजदूर लखन मुर्मू की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि दोनों भाइयों सोम हांसदा और निमाई हांसदा को इस बात का शक था कि लखन का उनकी फूफी से अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों भाई लखन से बात करने पहुंचे थे। बातचीत के दौरान ही विवाद बढ़ गया और दोनों ने लाठी से लखन पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से लखन की मौके पर ही मौत हो गई।


परिजनों की शिकायत पर कोचाधामन थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देश पर थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह, राजू, प्रकाश गुप्ता और FSL टीम ने संयुक्त रूप से घटनास्थल की जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। SP सागर कुमार ने बताया कि तकनीकी साक्ष्य और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर मजबूत केस तैयार किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ जल्द चार्जशीट दायर की जाएगी।


रिपोर्टर: नौशाद आलम