ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: झारखंड से किडनैप लड़का बिहार में मिला, जंगली इलाके से पुलिस ने कुछ ऐसे किया बरामद

Bihar Crime News: इस अपहृत लड़के को जमुई पुलिस ने जंगली इलाके से घायल अवस्था में बरामद किया है, तीन गिरफ्तार, बाकियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार की जा रही छापेमारी.

Bihar Crime News
गिरफ्तार अपराधियों के साथ जमुई पुलिस
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: जमुई पुलिस की सूझबूझ से झारखंड के दुमका जिले से अपहृत लड़के को जमुई पुलिस ने सकुशल बरामद किया है. बताया जा रहा है कि दुमका जिले के सलजोरा बंदरी गांव से एक लड़का जिसका नाम गौतम कुमार उर्फ पप्पू है, उसका कुछ अपराधियों के द्वारा अपहरण कर लिया गया था. उक्त बालक की सकुशल बरामदगी के लिए दुमका पुलिस ने जमुई एसपी से संवाद स्थापित किया. जिसके बाद जमुई एसपी मदन आनंद ने त्वरित कारवाई करते हुए जमुई सदर एसडीपीओ सतीश सुमन के नेतृत्व में SIT का गठन किया.


कल एसपी को मिली गुप्त जानकारी के आधार पर एसडीपीओ सतीश सुमन, बरहट थाना प्रभारी कुमार संजीव एवं टेक्निकल सेल के जवानों द्वारा बरहट थाना क्षेत्र के सुगुआ महुआ गांव के समीप जंगली इलाके में छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के क्रम में ही अपहृत लड़के गौतम कुमार को घायलावस्था में बरामद कर लिया गया.


इस दौरान भाग रहे अपहरणकर्ताओं में से तीन को जमुई पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान प्रताप कुमार दास, सुबोध कुमार यादव, विकास कुमार यादव के रूप में हुई है. सभी बरहट प्रखंड, जमुई जिले के निवासी हैं. उनके अलावा तीन से चार अपराधी जंगली इलाके का फायदा उठाकर भाग निकले, जिनकी तलाश में सघन छापेमारी अभियान जमुई पुलिस द्वारा चलाई जा रही है.


इस बारे में प्रेस वार्ता करते हुए एसडीपीओ सतीश सुमन ने कहा है कि यह उत्कृष्ट कार्य जमुई पुलिस द्वारा बेहद कम समय में किया गया है एवं इसे जमुई पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है. साथ ही अपहृत लड़के का इलाज भी जमुई अस्पताल में कराया जा रहा है और जल्द ही कागजी प्रक्रिया पूरी कर अपहृत लड़के को दुमका पुलिस को सुपुर्द कर दिया जाएगा.


शेष अपहरणकर्ताओं की पहचान सुनिश्चित कर उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. छापेमारी टीम में एडीपीओ सतीश सुमन, बरहट थाना प्रभारी कुमार संजीव, टेक्निकल सेल के जवान सहित भारी संख्या में पुलिस बल शामिल थे.

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता