ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: सड़क किनारे अधेड़ का शव बरामद, बीती रात मछली पार्टी में हुआ था शामिल

Bihar Crime News: खगड़िया के मथुरापुर में रविंद्र कुमार का शव सड़क किनारे से बरामद, रात को मछली पार्टी में हुआ था शामिल, FSL की टीम मौके पर पहुंची।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: खगड़िया के नगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर तांती टोला में रविवार की सुबह करीब 50 वर्षीय रविंद्र कुमार का शव सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला है। शव पर कोई जख्म नहीं मिला है और मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक बीती रात अपने संबंधी के साथ मछली पार्टी में शामिल हुआ था। पुलिस ने जहरीली शराब की आशंका से इनकार किया है और FSL टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची है।


मथुरापुर तांती टोला में रविंद्र कुमार (50) का शव सड़क किनारे से बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में शव पर किसी तरह के जख्म या चोट के निशान नहीं मिले हैं। परिजनों ने भी मौत के कारणों पर चुप्पी साध रखी है। SDPO सदर-1 मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि मृतक बीती रात अपने संबंधी के साथ मछली पार्टी में शामिल हुआ था और नशे का सेवन भी किया करता था। हालांकि, उन्होंने जहरीली शराब से मौत की आशंका को खारिज किया है।


SDPO ने यह भी बताया है कि मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए FSL की टीम को मौके पर बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर परिजनों और संबंधियों से पूछताछ शुरू कर दी है। 


रिपोर्ट: अनिश कुमार, खगड़िया