ब्रेकिंग
Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार

Bihar Crime News: कालिया गैंग के शातिर बदमाश चाइनीज समेत पांच अपराधी अरेस्ट, पिस्टल और गोलियां बरामद

SITAMARHI: सीतामढ़ी पुलिस विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी कर विकास झा उर्फ कालिया गैंग के नीरज पाठक उर्फ चाइनीस समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग के पांच अपराधियों

Bihar Crime News: कालिया गैंग के शातिर बदमाश चाइनीज समेत पांच अपराधी अरेस्ट, पिस्टल और गोलियां बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी पुलिस विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी कर विकास झा उर्फ कालिया गैंग के नीरज पाठक उर्फ चाइनीस समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग के पांच अपराधियों के एकसाथ पकड़े जाने को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।


सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी बताया कि जिले के सुरसंड थाना, गाढ़ा थाना और डुमरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नीरज पाठक उर्फ चाइनीस समेत पांच अपराधियों को पकड़ा है। गिरफ्तार अपराधियों के पास दो सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, 11 गोली, दो बाइक, चार मोबाइल समेत अन्य सामानों को बरामद किया गया है।


उन्होंने बताया कि पकड़े गए अपराधियों में नीरज पाठक का आपराधिक इतिहास है। नीरज पाठक चाइनीज ने विधानसभा चुनाव के दौरान शिवहर से प्रत्याशी नारायण सिंह की गोलियों से भून कर हत्या कर दी थी। इस मामले में वह फिलहाल बेल पर बाहर था। अन्य अपराधियों में राकेश कुमार उर्फ लोहा सिंह, रंजन पाठक, गोविंद पाठक उर्फ छोटू तथा सरवन कुमार शामिल है। नीरज पाठक एवं गोविंद पाठक का पुराना आपराधिक इतिहास है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता