ब्रेकिंग
पत्नी और ससुराल वालों पर पति ने लगाया प्रताड़ना और जमीन हड़पने का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार पटना में चुनावी सभा के दौरान 'विजय थलापति' कहने पर युवक पर भड़के मनोज तिवारी, जन सुराज के समर्थन में नारे लगाने पर हुआ हंगामाभाई के जेल जाने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं-तेज प्रताप की गिरफ्तारी..सम्राट सरकार की तानाशाहीकोर्ट के आदेश पर दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव, मंत्री से पैसा खाने का आरोप सम्राट चौधरी को 'सड़क छाप गुंडा' कहे जाने पर भड़के रोहित सिंह, कहा..तेजस्वी यादव खुद 'लफुआ' हैपत्नी और ससुराल वालों पर पति ने लगाया प्रताड़ना और जमीन हड़पने का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार पटना में चुनावी सभा के दौरान 'विजय थलापति' कहने पर युवक पर भड़के मनोज तिवारी, जन सुराज के समर्थन में नारे लगाने पर हुआ हंगामाभाई के जेल जाने पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, बोलीं-तेज प्रताप की गिरफ्तारी..सम्राट सरकार की तानाशाहीकोर्ट के आदेश पर दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव, मंत्री से पैसा खाने का आरोप सम्राट चौधरी को 'सड़क छाप गुंडा' कहे जाने पर भड़के रोहित सिंह, कहा..तेजस्वी यादव खुद 'लफुआ' है

Bihar Crime News: बिहार में जमीन के लिए खूनी खेल, कुल्हाड़ी से काट कर बुजुर्ग शख्स को मौत के घाट उतारा

BANKA: बिहार के बांका से एक दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां जमीनी विवाद को लेकर एक 76 साल के बुजुर्ग को बदमाशों ने कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया। बुजुर्ग

Bihar Crime News: बिहार में जमीन के लिए खूनी खेल, कुल्हाड़ी से काट कर बुजुर्ग शख्स को मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: बिहार के बांका से एक दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां जमीनी विवाद को लेकर एक 76 साल के बुजुर्ग को बदमाशों ने कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया। बुजुर्ग को बचाने पहुंचा साढ़ू का बेटा भी इस हमले में बुरी तरह से घायल हो गया है। घटना बेलहर थाना क्षेत्र के कैराजोर गांव की है।


मृतक की पहचान कैराजोर गांव निवासी कारू यादव के रूप में हुई है जबकि उनके साढू का बेटा सिंहेश्वर यादव घायल है। बताया जा रहा है कि मृतक कारू यादव अपने ससुराल में रहते थे। उनके ससुर ने कारू यादव के बेटे उदय यादव को दो बीघा जमीन केवाला किया था। जमीन पर उनका ही कब्जा था। इसी जमीन को लेकर गोतिया से विवाद चल रहा था।


कारू यादव उक्त जमीन पर मकान का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान देर रात गोतिया के लोग कुल्हाड़ी और अन्य धारदार हथियार लेकर वहां पहुंचे और हमला बोल दिया। इस हमले में कारू यादव और उनके साढू का बेटा सिहेंश्वर यादव बुरी तरह से घायल हो गए। बुरी तरह से घायल कारू यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने का बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बता दें कि दोनों पक्षों के बीच पिछले 20-25 वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कई बार समझौता कराने की कोशिश की गई लेकिन दोनों पक्ष मानने को तैयार नहीं थे।