ब्रेकिंग
बिहार डीएलएड में बड़ा बदलाव: EWS को छोड़ अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को 5% अंकों की छूट, जानें किसे मिलेगा लाभBihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाबिहार डीएलएड में बड़ा बदलाव: EWS को छोड़ अन्य वर्गों के अभ्यर्थियों को 5% अंकों की छूट, जानें किसे मिलेगा लाभBihar News : CM सम्राट का बड़ा ऐलान! नवंबर तक बिहार में आएगा ₹5 लाख करोड़ का निजी निवेश, 12 टाउनशिप में बनेंगे इंडस्ट्रियल हबIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगा

मोतिहारी में ऑनर किलिंग का मामला, प्रेम-प्रसंग में 15 साल की लड़की की हत्या

गांव के एक युवक से प्यार करना नाबालिग लड़की को महंगा पड़ गया। ग्रामीणों ने जब परिवार वालों को ताना देना शुरू किया तब बेटी को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।

BIHAR POLICE
हत्या से सनसनी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी के कल्याणपुर सिसवा खरार गांव में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। जहां गांव के गणेश सहनी ने अपनी 15 वर्षीय बेटी अमीषा कुमारी की प्रेम-प्रसंग में हत्या कर दी। पूरे परिवार के लोगों ने अमीषा कुमारी के साथ जमकर मारपीट की और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। 


बताया जाता है कि अमीषा कुमारी का गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और लगातार परिवार के लोग अमीषा कुमारी को समझाने का काम कर रहे थे लेकिन जब अमीषा कुमारी नहीं मानी और गांव के लोगों ने ताना देना शुरू कर दिया जिससे परेशान होकर परिवार के लोगों ने अमीषा को रास्ते से ही हटाना ही मुनासिब समझा। 


पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव के कुछ लोग एक लड़की के शव को जलाने के लिए सरेह की ओर ले जा रहे है। मौके पर पहुंची पुलिस ने 15 वर्षीय अमीषा की लाश को बरामद किया। साथ ही गणेश सहनी, चतुरी सहनी और बेटे गुड्डू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। चकिया के एसडीपीओ सतेंद्र सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। 


कहा कि प्रेम-प्रसंग में हत्या का मामला सामने आया है वहीं पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जो जानकारी मिल रही है परिवार के लोगों ने अमीषा को काफी समझाने की कोशिश लेकिन अमीषा गांव के ही एक युवक से प्यार कर बैठी। दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग का विरोध कर रहे परिजनों क बात जब उसने नहीं मानी तब अमीषा की हत्या कर दी गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

सोहराब आलम की रिपोर्ट..