ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: मातम में बदली शादी की खुशियां, बहन की डोली उठने से पहले भाई की हत्या; शरीर पर चाकू के दर्जनभर वार

Bihar Crime News: बिहार के गया जिले में एक युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. उसका शव गांव के पास खेत में मिला, जिस पर चाकू के 12 से ज्यादा निशान थे.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक की अपराधियों ने गला रेतकर हत्या कर दी है। डेड बॉडी पर चाकू से हमले के 12 निशान मिले हैं। मृतक का शव गांव से कुछ दूरी पर खेत में मिला है। यह घटना गया के सिंहपुर-फारम की है। सूचना के मुताबिक, मृतक 18 अप्रैल को चेन्नई से बहन की शादी में शामिल होने के लिए घर आया था।


मृतक के शरीर पर चाकू से किए गए 12 से अधिक वार के निशान मिले हैं। मृतक की पहचान सोनू कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। वह 18 अप्रैल को चेन्नई से अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अपने गांव आया था। 19 अप्रैल को उसकी बहन की शादी थी और 22 अप्रैल को उसकी भतीजी की शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। लेकिन इस जश्न से पहले ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।


परिजनों के अनुसार, रविवार रात करीब 9 बजे तक सोनू घर पर मौजूद था, इसके बाद वह अचानक गायब हो गया। जब वह रातभर नहीं लौटा और उसका फोन भी बंद मिला, तो घरवालों ने सोचा कि वह थककर किसी परिचित के यहां सो गया होगा। लेकिन सोमवार सुबह जब गांव के पास खेत में शव मिला, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, और गला धारदार हथियार से रेता गया था। घटना की क्रूरता को देखकर पुलिस हत्या को सुनियोजित मान रही है।


गांव में सोनू नाम के दो युवक हैं। जानकारी के अनुसार, दूसरे सोनू कुमार का पास के गांव की एक लड़की से प्रेम संबंध था। घटना से ठीक एक दिन पहले वह लड़की को अपने घर ले आया था, जिस पर जमकर विवाद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पीछे गलत पहचान या इसी प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद कारण हो सकता है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं सोनू ठाकुर को गलती से तो नहीं मार दिया गया।


घटना की सूचना मिलते ही डुमरिया थानाध्यक्ष दिनेश कुमार और इमामगंज एसडीपीओ अमित कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है ताकि वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा सके।


एसडीपीओ ने बताया कि "हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया गया है, जिससे कुछ अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।" वहीं, इस निर्मम हत्या से गांव में गहरा मातम है। शादी के माहौल में ग़म का साया छा गया है। ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है, और लोग अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।