ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: गया में 6 वर्षीय बच्ची संग हैवानियत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: गया के लुटुआ थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय बच्ची के साथ दो नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप किया है। बच्ची को गंभीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime  News:गया के लुटुआ थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दो नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप किया है। घटना के बाद बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


यह घटना रविवार रात लुटुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई है। 6 वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी दो नाबालिग लड़के उसे फुसलाकर एक पुराने स्कूल भवन के पास ले गए। वहां दोनों ने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर कुछ बच्चों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत स्कूल भवन पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों आरोपी फरार हो चुके थे।


बच्ची को गंभीर हालत में पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना से गांव में आक्रोश फैल गया है और ग्रामीणों में गुस्सा व्याप्त है।


लुटुआ थाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश में छानबीन शुरू कर दी है। गया के सिटी एसपी रामानंद कौशल ने बताया कि पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।


रिपोर्टर: नितम राज, गया