ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

Bihar Crime News: बिहार में अब चर्चित डॉक्टर को अपाचे सवार बदमाशों ने जबड़े में मारी गोली, हालत गंभीर

Bihar Crime News: गया के शेरघाटी में बाइक सवार तीन अपराधियों ने डॉक्टर तपेश्वर प्रसाद पर गोली चलाई, जबड़े में लगी है गोली। मगध मेडिकल अस्पताल में हुए भर्ती, पुलिस ने पिस्टल बरामद कर जांच शुरू की है।

Bihar Crime News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: गया के शेरघाटी के शेखपुरा मोहल्ले में बाइक सवार तीन अपराधियों ने चर्चित चिकित्सक डॉ. तपेश्वर प्रसाद पर गोली चला दी है। गोली जबड़े में लगने से गंभीर रूप से घायल डॉक्टर को मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से लोडेड पिस्टल बरामद कर जांच शुरू कर दी है।


यह घटना गया जिले के शेरघाटी शहर के शेखपुरा मोहल्ले में हुई है जो जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर है। बाइक सवार तीन अपराधियों ने शेरघाटी के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. तपेश्वर प्रसाद पर तब गोलीबारी की जब डॉ. तपेश्वर अपने बगीचे से घर लौट रहे थे। अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन पर तीन गोलियां चलाईं हैं। जिनमें दो गोलियां चूक गईं लेकिन एक गोली डॉक्टर के जबड़े में जा लगी।


इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ईंट-पत्थर फेंककर अपराधियों को खदेड़ा है। उसके बाद घायल डॉक्टर को तुरंत शेरघाटी अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मगध मेडिकल अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया है। उनकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है।


इसकी सूचना मिलते ही शेरघाटी थानाध्यक्ष अजीत कुमार और ASP शैलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की है। पुलिस ने घटनास्थल से एक लोडेड पिस्टल बरामद किया है। ASP शैलेंद्र सिंह ने बताया है कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाल रही है, लेकिन अभी तक घटना के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो सका है।


रिपोर्टर: नितम राज, गया