ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

Bihar Crime News: कंटेनर से गांजे की बड़ी खेप जब्त, करोड़ों में बताई जा रही कीमत

Bihar Crime News: उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 640 किलो गांजा बरामद कर लिया है. जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ बताई जा रही है. वाहन के मालिक पर मुकदमा दर्ज.

Bihar Crime News
पुलिस की कार्यवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: मोतिहारी के मधुबन उत्पाद विभाग की टीम ने बीजधरी थाना इलाके में लगभग 2 करोड रुपए का 6 क्विंटल 40 किलो गांजे की बड़ी खेप को एक कंटेनर में छिपाकर ले जाने के क्रम में पकड़ा है. बताते चलें कि मधुबन उत्पाद विभाग  पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि मुजफ्फरपुर वैशाली इलाके से गांजे की एक बड़ी खेप को मोतिहारी लाया जा रहा है. 


इस सूचना के मिलते ही उत्पाद विभाग की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 640 किलो गाँजा, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 2 करोड रुपए है, उसे सफलता पूर्वक बरामद कर लिया है. वहीं, बिजधारी थाने में इस ट्रक कंटेनर मलिक के खिलाफ में मुकदमा भी दायर किया गया है. चकिया के एसडीपीओ सतेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि उत्पाद विभाग ने 640 किलो गांजे की बड़ी खेप को बीजधारी थाना इलाके से पकड़ा है. 


जब्त सूची के आधार पर भारी मात्रा में गांजे की बड़ी पैकटों को बरामद किया है, वहीं, इस मामले में पुलिस बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक ट्रेस करने का काम कर रही है, एफआईआर करने के बाद फिलहाल टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बताते चलें कि प्रदेश में यह कोई पहली या नई घटना नहीं है. हर कुछ दिनों पर राज्य के अलग-अलग जिलों से इस तरह की सूचना प्राप्त होती ही रहती है.


ये बात सराहनीय है कि कई मामलों में पुलिस सफलतापूर्वक इन तस्करों को पकड़ लेती है और ये नशीले पदार्थ बरामद कर लिए जाते हैं, मगर कई मामलों में पुलिस को इन बातों की भनक भी नहीं लग पाती है और ये नशीले पदार्थ प्रदेश के युवाओं तक पहुंच जाते हैं, जिससे उनकी जिंदगी गर्क में जा रही. शराबबंदी के बाद से इस तरह के सिलसिले जारी हैं, गांजे के अलावा स्मैक, अन्य ड्रग्स भी युवाओं तक पहुंचाए जा रहे.


रिपोर्टर सोहराब आलम, मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण