ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: Dream 11 के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन शातिर अरेस्ट; लोगों को ऐसे बनाते थे शिकार

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मुजफ्फरपुर पुलिस ने IPL मैच में ड्रीम 11 ऐप के माध्यम से पैसा जिताने का लालच दे

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मुजफ्फरपुर पुलिस ने IPL मैच में ड्रीम 11 ऐप के माध्यम से पैसा जिताने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह को दबोच लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। साथ ही गिरोह के कुछ बदमास फरार हो गए है, जिसके तलास के लिए छापेमारी कर रही है।  


बता दें कि पुलिस ने ATM, मोबाइल, नगदी समेत कई सामान बरामद किया है। मामला जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र का है। वहीं, साइबर थाना की पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि लोगों को आईपीएल मैच में पैसा जितवाने के नाम पर ठगी किया जा रहा है। पुलिस शातिरों की तलाश में जुटी हुई थी। तभी साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार को एक मोबाइल नंबर हाथ लगा, और डीआईओ के मदद से उस नंबर का डिटेल और लोकेशन निकलवाया गया। 


मोबाइल का लोकेशन जिले के काजीमोहम्मदपुर थान क्षेत्र के रसूलपुरजलनी का निकला। जिसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित किया। जानकारी के अनुसार, गठित टीम मौके पर पहुंची। वहां सीता देवी का दो मंजिला मकान में पुलिस घर के अंदर प्रवेश की। वहा एक कमरा में चार लड़का मौजूद थे, जिसके बाद पुलिस चारों के फोन चेक किया। जिस दौरान उक्त नंबर मौके पर मौजूद ब्रजेश कुमार के मोबाइल में लगा हुआ था। साथ ही पुलिस के पूछताछ के दौरान चारों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। 


पुलिस के सख्ती से पूछने पर ब्रजेश ने बताया कि हमलोग मिलकर फ्रॉड का काम करते हैं। अभी आईपीएल के सीजन में DREAM 11 ऐप के माध्यम से कई लोग पैसा लगाते हैं। लेकिन वो जीत नहीं पाते हैं। हमलोग वैसे लोगों को टारगेट करते हैं। उनको बोलते हैं कि आप हमलोग को पैसा दीजिए। हम आपको करोड़पति बना देंगे। हमलोग सिर्फ वादा करते हैं। कभी पैसा वापस नहीं करते हैं।


जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मौके से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सिवान जिले के आलोक कुमार (28), गोपालगंज जिले के संदीप कुमार (22) और ब्रजेश कुमार (21) के रूप में हुई है। मुख्य प्रिंस कुमार मौके से फरार हो गया। बता दें कि प्रिंस भी गोपालगंज का निवासी है, जिसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।



गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वो लोग टेलीग्राम ऐप के माध्यम से लोगो को ग्रुप में जोड़ते थे। पहले उनके मेंबरशिप के नाम पर पैसा वसूलते थे। उसके बाद उनको लालच दिया जाता था कि आप हमलोग को पैसा दीजिए। हम आपको करोड़पति बना देंगे। ऐसे करके लोगो से चार पांच बार ठगी करते थे। जब लोग पैसा देने से इनकार कर देते थे, तो उनलोगों को हमलोग ब्लॉक कर देते थे। पूरे मामले की जांच कर रही है।