ब्रेकिंग
कंबोडिया मानव तस्करी और साइबर गुलामी केस में NIA का एक्शन, मुख्य आरोपी समेत 5 के खिलाफ पटना की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीटकौन हैं IAS अधिकारी पद्मा जायसवाल? 23 साल की नौकरी के बाद जिन्हें केंद्र सरकार ने किया बर्खास्तसपा नेता आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका, विवादित बयान मामले में 2 साल की सजाBihar News: सम्राट चौधरी का ‘विजन बिहार, तीन भरोसेमंद मंत्रियों को अति महत्वपूर्ण जिलों का बनाया प्रभारी, दांव लगाने के पीछे की क्या है वजह ? छपरा में एक पति ने पत्नी की प्रेमी से करवाई शादी, 4 बच्चों के सामने मंदिर में हुआ अनोखा विवाहकंबोडिया मानव तस्करी और साइबर गुलामी केस में NIA का एक्शन, मुख्य आरोपी समेत 5 के खिलाफ पटना की स्पेशल कोर्ट में चार्जशीटकौन हैं IAS अधिकारी पद्मा जायसवाल? 23 साल की नौकरी के बाद जिन्हें केंद्र सरकार ने किया बर्खास्तसपा नेता आजम खान को कोर्ट से बड़ा झटका, विवादित बयान मामले में 2 साल की सजाBihar News: सम्राट चौधरी का ‘विजन बिहार, तीन भरोसेमंद मंत्रियों को अति महत्वपूर्ण जिलों का बनाया प्रभारी, दांव लगाने के पीछे की क्या है वजह ? छपरा में एक पति ने पत्नी की प्रेमी से करवाई शादी, 4 बच्चों के सामने मंदिर में हुआ अनोखा विवाह

Bihar Crime News: सरसों फसल को लेकर दो गुटों के बीच जमकर हुई मारपीट और फायरिंग, कई घायल

Bihar Crime News: फसल पर अपना अपना दावा ठोकते-ठोकते ये दोनों पक्ष मारपीट पर उतारू हो गए और फिर बात फायरिंग तक आ पहुंची. इस झड़प में अब 2 लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें से एक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफ़र किया है.

Bihar Crime News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के खगड़िया जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहाँ, मुफ्फसिल थाना इलाके के रहीमपुर, नया टोला में बुधवार को सरसों के फसल पर अपना-अपना दावा करने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई है। जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं जबकि तीसरा युवक गोली लगने से बाल-बाल बच गया।


घायलों को परिजनों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां, गोली लगने से घायल हुए मनीष कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जबकि मारपीट में घायल हुए छोटू कुमार का सदर अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों में दोनों पक्षों से एक-एक शख्स है।


जख्मी मनीष के परिजनों ने बताया कि खेत में सरसों का फसल कटकर पिछले दो महीने से रखा हुआ था। दोनों पक्ष फसल पर अपना-अपना दावा कर रहे थे। यह मामला पहले जनता दरबार में भी गया था लेकिन वहां इस विवाद को सुलझाया नहीं जा सका। इनमें से एक पक्ष बुधवार को सरसों फसल की तैयारी करा रहा था। जिसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया और फिर मारपीट और फायरिंग शुरू हो गई। सदर SDPO-1 ने इस मामले पर कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।


बता दें कि इस तरह की घटनाओं में किसी का भी कभी फायदा नहीं होता मगर इसके बावजूद लोग इतनी सी बात समझने को तैयार नहीं हैं. जितनी कीमत की वह फसल नहीं होगी उससे ज्यादा रुपए अब घायलों की इलाज में खर्च किया जाएगा, मानसिक तनाव अलग से. इतनी सीधी सी बात अगर समय रहते लोगों के दिमाग में समा जाए तो वह ऐसी मामूली बातों के लिए अपना और दूसरों का खून कभी नहीं बहाएंगे.


अनीश कुमार की रिपोर्ट

संबंधित खबरें