ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar crime News : मोतिहारी में प्रेम प्रसंग बना खूनी विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या ,18 जून को थी शादी तय

Bihar crime News : पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की इसी साल जून में शादी तय थी।

मोतिहारी हत्या, प्रेम प्रसंग हत्या, मुस्तफा अंसारी, रघुनाथपुर वारदात, मोतिहारी न्यूज़, चंपारण क्राइम, चाकू से हत्या, शादी से पहले हत्या, मोतिहारी पुलिस, पूर्वी चंपारण, प्रेमी की हत्या, Motihari murder
बिहार में लगातार हत्या के मामले बढ़ते जा रहे है |
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
3 मिनट

Bihar crime News : पूर्वी चंपारण जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 24 वर्षीय मुस्तफा अंसारी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना वार्ड नंबर 27 स्थित मलंग बाबा मंदिर के पास की है।


पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह प्रेम प्रसंग को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। मृतक मुस्तफा, रघुनाथपुर निवासी भोला अंसारी का बेटा था। बताया जा रहा है कि उसकी शादी इसी साल 18 जून को सुंदरपुर, बजरिया थाना क्षेत्र में तय थी और घर में शादी की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शी भाई ने देखा हत्या का मंजर


मृतक के बड़े भाई शौकत अंसारी ने बताया, “मैं घर लौट रहा था, तभी देखा कि मेरे भाई की स्कूटी किनारे खड़ी है और उस पर चावल का बोरा रखा है। पास जाने पर देखा कि सुधीर साहनी उस पर चाकू से हमला कर रहा है। मुझे रोकने की कोशिश करने पर उसने मुझ पर भी चाकू से वार करने की कोशिश की। शोर सुनकर लोग इकट्ठा हुए और आरोपी मौके से फरार हो गया।”

प्रेम-प्रसंग बना हत्या की वजह


पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुस्तफा अंसारी का संबंध आरोपी सुधीर साहनी की पत्नी से था। इसी को लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद हुआ था। करीब दस दिन पहले सुधीर ने मुस्तफा को जान से मारने की धमकी दी थी, लेकिन परिजनों ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया।


पिता की पीड़ा,अगर पता होता...

पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचे भोला अंसारी ने रोते हुए कहा, “अगर मुझे जरा भी अंदेशा होता कि मेरा बेटा मारा जाएगा, तो मैं उसे अकेले नहीं भेजता। वो मेरे कहने पर ही चावल लेकर लौट रहा था, और उसी दौरान उसे मौत के घाट उतार दिया गया।”


पुलिस की त्वरित कार्रवाई, SIT गठित

मामले की गंभीरता को देखते हुए मोतिहारी सदर एएसपी शिवम धाकर ने बताया कि विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


मोतिहारी सदर एएसपी शिवम धाकर ने कहा कि “जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। केस की हर पहलू से जांच की जा रही है।”वहीँ  मृतक के पिता भोला अंसारी का कहना है कि “मुझे नहीं पता था, मेरा बेटा मारा जाएगा। उसका घर बसने वाला था… सब खत्म हो गया।”