ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना

Bihar Crime News: दूसरी पत्नी के चक्कर में हैवान बना पिता, ससुराल से अपने ही मासूम बेटे को अगवा कर मौत के घाट उतारा

SITAMARHI: सीतामढ़ी में दूसरी पत्नी के चक्कर में एक कलयुगी पिता ने अपने ही बेटे की जान ले ली। आरोपी ने 13 माह के मासूम बेटे की हत्या कर शव को पोखर में फेंक दिया। मासूम का शव मिलने

Bihar Crime News: दूसरी पत्नी के चक्कर में हैवान बना पिता, ससुराल से अपने ही मासूम बेटे को अगवा कर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी में दूसरी पत्नी के चक्कर में एक कलयुगी पिता ने अपने ही बेटे की जान ले ली। आरोपी ने 13 माह के मासूम बेटे की हत्या कर शव को पोखर में फेंक दिया। मासूम का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। 


दरअसल, पूरी घटना परसौनी थाना क्षेत्र के ढांगर गांव की है, जहां सोनफी पासवान की बेटी उषा देवी के पति मिठ्ठू पासवान ने मंगलवार की देर रात अपने 13 माह के बेटे मंजीत की हत्या कर दी। आरोपी पिता मिट्ठू पासवान शिवहर के श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर का रहने वाला है।


आरोपी की पत्नी उषा देवी पिछले कुछ महीने से बच्चों के साथ ढांगर गांव स्थित अपने मायका में रह रही है। बुधवार को बच्चे का शव देमा अस्पताल के पीछे स्थित एक पोखर से बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई।


मृतक की मां उषा देवी और चाचा नागेन्द्र पासवान ने बताया कि आरोपी मिठ्ठू पासवान ने तीन माह पूर्व एक महिला से दूसरी शादी कर ली थी। वह अपने बच्चों के साथ अक्सर मारपीट करता था और खाना तथा बच्चों के इलाज वैगरह के लिए एक पैसा भी नही देता था। मजबूरन शिवहर महिला थाना में केस दर्ज करबाना पड़ा। उसने केश उठाने को लेकर अक्सर दबाव देता था। 


आरोपी ने पहली पत्नी उषा देवी और उसके बच्चों को आखिरकार घर से निकाल दिया। तब से उषा देवी अपने मायके में रह रही है। उषा देवी ने बताया कि मंगलवार की रात को मिठ्ठू ने फोन कर गाली गलौज कर पहले दर्ज केस उठाने की धमकी दी, फिर बच्चे को वापस मांगने लगा। इनकार करने पर वह रात को ही ढांगर पहुंचा और मां-बेटे की हत्या करने की धमकी दी। देर रात सोये अवस्था में बच्चे को उठाकर ले गया और उसकी हत्या कर दी।


सुबह जब नींद खुली तो 19 महीने का बेटा गायब मिला। जिसे तलाश करते हुए महिला जहागीपुर स्थित ससुराल के लिए निकल पड़ी। इसी बीच घास काटने के दौरान किसी ग्रामीण की नजर बच्चे के शव पर पड़ी। जानकारी मिलने के बाद महिला मौके पर पहुंची तो अपने बेटे का शव देखकर दंग रह गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता