ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: डबल मर्डर से दहला मुजफ्फरपुर, महिला और 3 साल की बच्ची की हत्या से हड़कंप

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है। एक महिला और उसके तीन साल की मासूम बच्ची का शव पेड़ से लटका मिला है।

Bihar Crime News
डबल मर्डर से दहला मुजफ्फरपुर
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाने के पिलखी गांव में डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है। बगीचे में लीची के पेड़ पर एक ही फंदे में मां और उसकी तीन साल की मासूम बेटी का शव लटका मिला है। ग्रामीणों ने दोनों की हत्या कर शव लटकाये जाने की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि महिला की साड़ी उतार कर उसका फंदा बनाया गया है। साड़ी की एक छोर में मां और दूसरी छोर से बेटी का शव लटका मिला है।


दोनों की डेड बॉडी देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि शव देखने से पता चलता है कि हत्या से पहले मां ने काफी संघर्ष किया है। महिला का शव देखने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला के साथ गलत भी किया गया है। सकरा पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया है।


 शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उम्मीद जतायी है कि इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा जल्द ही कर लिया जायेगा और आरोपी को पकड़ लिया जायेगा।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता