ब्रेकिंग
परिवहन विभाग के धनकुबेर दारोगा के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में EOU का बड़ा एक्शन....✦Bihar Flood : फिर डूबेगा बिहार? गोपालगंज में टूटा तटबंध, गांवों में घुसा सैलाब; शीतलपुर में मची अफरा-तफरी✦ Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला✦परिवहन विभाग के धनकुबेर दारोगा के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में EOU का बड़ा एक्शन....✦Bihar Flood : फिर डूबेगा बिहार? गोपालगंज में टूटा तटबंध, गांवों में घुसा सैलाब; शीतलपुर में मची अफरा-तफरी✦ Vaishali Express robbery : वैशाली एक्सप्रेस के AC कोच में घुसे 7-8 लोग, महिला को घेरा और 5.10 लाख के गहने ले उड़े; कैसे हुई इतनी बड़ी वारदात?✦Bihar Teacher AI Training: बिहार के शिक्षक अब AI से पढ़ाएंगे, Google से करार; Gemini-NotebookLM की मिलेगी ट्रेनिंग✦Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के बाद भी बिल में माइनस! ऐप में दिख रहे ₹400-500, जानिए क्या है मामला

Bihar Crime News: छेड़खानी के आरोप में 8वीं के छात्र को दी सजा-ए-मौत, हत्या के बाद मुंह में ठूंस दिया ईंट-पत्थर

CHHAPRA: बिहार के छपरा में छेड़खानी के आरोप में बदमाशों ने एक आठवीं के छात्र को मौत की सजा दे दी। बदमाशों ने पहले पीट पीटकर छात्र को मौत के घाट उतार दिया और इससे भी मन नहीं भरा तो

Bihar Crime News: छेड़खानी के आरोप में 8वीं के छात्र को दी सजा-ए-मौत, हत्या के बाद मुंह में ठूंस दिया ईंट-पत्थर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: बिहार के छपरा में छेड़खानी के आरोप में बदमाशों ने एक आठवीं के छात्र को मौत की सजा दे दी। बदमाशों ने पहले पीट पीटकर छात्र को मौत के घाट उतार दिया और इससे भी मन नहीं भरा तो उसके मुंह में ईंट-पत्थर ठूंस दिया। नगरा थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव में छात्र का शव मिला था। पुलिस ने बुधवार को मामले का खुलासा किया।


दरअसल, छात्र की मां अनीता देवी ने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। छात्र का शव मिलने के बाद साफ हो गया कि उसकी हत्या की गई है। मृतक की मां के बयान पर पुलिस ने दो नामजद समेत अन्य के किलाफ हत्या का केस दर्ज किया और मामले की छानबीन शुरू की। जांच के दौरान यह बात सामने आई की किसी लड़की को परेशान करने के आरोप में छात्र को अगवा किया गया था।


इसके बाद बदमाशों ने उसकी हत्या कर शव को झाड़ियों में फेक दिया था। सोमवार को छात्र को उसके घर से बुलाकर ले जाया गया था और उसके बाद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने सचिन कुमार साह और शिवकुमार को गिरफ्तार किया है। 


दोनों आरोपी ने पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। छात्र एक लड़की से दोस्ती करना चाहता था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद लड़की के परिजनों ने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों में एक युवक लड़की का भाई है।