ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: गैस एजेंसी से दिनदहाड़े डेढ़ लाख की लूट, पुलिस छापेमारी में जुटी

Bihar Crime News: छपरा के बड़ा तेलपा में शिव भवानी गैस एजेंसी में दिनदहाड़े तीन हथियारबंद लुटेरों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान कर जांच तेज कर दी है।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: छपरा के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा तेलपा में स्थित शिव भवानी गैस एजेंसी में सोमवार को दिनदहाड़े तीन हथियारबंद लुटेरों ने डेढ़ लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सिलेंडर वितरण के प्रमुख केंद्र, शिव भवानी गैस एजेंसी में प्रतिदिन भारी मात्रा में नकद लेनदेन हुआ करता है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन बाइक सवार युवक गैस एजेंसी पहुंचे। इनमें से दो युवकों ने एजेंसी में प्रवेश किया, जबकि तीसरा बाहर निगरानी करता रहा। अंदर घुसे लुटेरों ने मैनेजर को पिस्तौल दिखाकर आतंकित किया और कैश काउंटर से लगभग डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। लूटपाट के बाद तीनों लुटेरे आराम से फरार हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी राज किशोर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। डीएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और लुटेरों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


स्थानीय लोगों ने दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं आमजन में डर का माहौल पैदा कर रही हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और इलाके में छापेमारी तेज कर दी गई है।  


रामेन्द्र कुमार सिंह की रिपोर्ट