ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: बिहार में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल! पटना में घर में घुसकर भाई-बहन को गोलियों से भूना

Bihar Crime News: राजधानी पटना में अपराधियों ने घर में घुसकर भाई-बहन को गोली मार दी। बदमाशों ने दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

Bihar Crime News
पटना में घर में घुसकर भाई-बहन को गोलियों से भूना
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में क्राइम की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। राजधानी पटना में अपराधियों ने घर में घुसकर भाई-बहन को गोलियों से भून डाला है। वारदात में गंभीर रूप से घायल दोनों को इलाज के लिए AIIMS में भर्ती कराया गया है। पुलिस और एफएसएल की टीम मामले की जांच कर रही है।


घटना जानीपुर थाना क्षेत्र में देर रात की है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने घर में घुसकर भाई-बहन पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत AIIMS में भर्ती कराया गया। वारदात उस समय हुई जब अनीश कुमार उर्फ दिलीप कुमार (40) और उनकी बहन एबी कुमारी (30) अपने घर में थे। घर में घुसकर अपराधियों ने दोनों को निशाना बनाकर गोलियों की बौछार कर दी।


घायल एबी, जो NMCH में काम करती हैं, उसके हाथ और सीने में गोली लगी है जबकि अनीश के पैर में गोली मारी गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने के लिए FSL टीम और डॉग स्क्वॉयड को मौके पर बुलाया है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।  गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। गोली किसने और क्यों मारी इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता