ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

Bihar Crime News: निगरानी के हत्थे चढ़ा अंचल कार्यालय का घूसखोर डाटा ऑपरेटर, 1.10 लाख रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया

Bihar Crime News: बिहार के सासाराम में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. निगरानी की टीम ने 1.10 लाख रुपए घूस लेते डाटा ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है.

Bihar Crime News
गिरफ्त में घूसखोर
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में घूसखोर अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ निगरानी विभाग का एक्शन लगातार जारी है। मधुबनी के जयनगर में घूसखोर अंचल निरीक्षक की गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम ने सासाराम अंचल कार्यालय के डाटा ऑपरेटर को एक लाख 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।


दरअसल, निगरानी विभाग की टीम को शिकायत मिली थी कि सासाराम अंचल कार्यालय का डटा ऑपरेटर जमीन का दाखिल खारिज करने के लिए पैसे की डिमांड कर रहा है। पीड़ित पंकज कुमार ने इसकी जानकारी पटना जाकर निगरानी विभाग से की थी। निगरानी की टीम ने जांच में आरोप को सही पाया था।


इसके बाद निगरानी की टीम पटना से सासाराम पहुंची और घूसखोर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही अंचल कार्यालय का डाटा ऑपरेटर पंकज कुमार से 1.10 लाख रुपए रिश्वत के तौर पर ले रहा था, निगरानी की टीम वहां पहुंच गई और आरोपी को पैसों के साथ रंगेहाथ धर दबोचा। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम अपने साथ लेकर चली गई।


इससे पहले मधुबनी के जयनगर में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। जयनगर अंचल के प्रभारी अंचल निरीक्षक अजय मंडल को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। इस कार्रवाई से जयनगर सहित पूरे जिले में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता