ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: सड़क किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या से पहले रेप की आशंका

Bihar Crime News: बिहार के गया जिले की इस घटना ने इलाके में सनसनी मचाकर रख दी है. नग्न अवस्था में महिला का शव बरामद होने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है.

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गया जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. जहाँ एक महिला का शव नग्न अवस्था में बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि इस महिला की हत्या पीट-पीटकर की गई है. केवल यही नहीं बल्कि इस बात की भी संभावना जताई जा रही कि उससे पहले महिला के साथ अपराधियों ने दुष्कर्म तक किया है.


यह घटना फतेहपुर थाना के गोपी मोड़ के पास की बताई जाती है. वहीं सड़क के किनारे से महिला की लाश बरामद हुई. उसके बदन पर एक भी कपडा नहीं था और चेहरे को काले रंग के गमछे से बांध दिया गया था. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. महिला व अपराधियों की पहचान के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है.


पुलिस को शक है कि इस महिला की हत्या कहीं और कर इस जगह पर शव को फेंक दिया गया है. महिला के दोनों हाथ जख्मी हैं और उसके चेहरे पर भी जख्म के निशान पाए गए हैं. आसपास के इलाकों की छानबीन पुलिस द्वारा की जा रही है. वैसे दुष्कर्म को लेकर पुलिस का कहना यह है कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही इस मामले की पुष्टि हो पाएगी.


जल्द पाए गए गमछे की फ़ॉरेंसिक जांच के माध्यम से पुलिस हत्यारों तक पहुँचने की कोशिश करेगी. इधर वहां के चौकीदार के जरिए पुलिस इस कोशिश में है कि मृतक महिला की पहचान जल्द से जल्द हो सके. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है और उन्होंने हत्यारों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने की मांग प्रशासन के सामने रखी है.