ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

Bihar Crime News: सड़क किनारे लावारिस शव मिलने से हड़कंप, स्थानीय लोगों के साथ-साथ पुलिस के भी उड़े होश

Bihar Crime News: इस लावारिस शव को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने इसकी हत्या कर बॉडी को यहाँ फेंक दिया हो, युवक की उम्र करीब 22 से 25 वर्ष तक की हो सकती है. संभव है कि यह हत्या 2-3 दिन पहले की गई है.

Bihar Crime News
लावारिस शव मिलने से मचा हड़कंप, सहरसा
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, सहरसा-बरियाही मुख्य मार्ग में सड़क किनारे एक युवक का शव लावारिस अवस्था में पड़ा मिला है। जिससे इलाके मे सनसनी फैल गयी है। सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गई है। शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या कर किसी ने शव को सड़क के किनारे फ़ेंक दिया। हालांकि, पुलिस तमाम बिंदुओं पर जाँच पड़ताल में जुटी हुई है।


बात फैलने पर सड़क किनारे शव को देखने के लिए लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गयी। लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। सदर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि डायल 112 की टीम को पहले स्थानीय लोगों द्वारा फोन पर सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सदर थाने को जानकारी दी। अज्ञात युवक की उम्र करीब 22 से 25 वर्ष की बताई जा रही है। 


बॉडी को देखकर ऐसा लग रहा है कि मौत करीब दो दिन पहले हुई हो. युवक का शव फुला हुआ है। अज्ञात शव को देखकर लगता है कि उसकी हत्या कर बॉडी को यहां डंप किया गया हो। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। इधर आसपास के लोग भी शव को देखकर उसकी पहचान करने में लगे हैं, लेकिन देखकर ऐसा प्रतीत नहीं होता कि वह इस इलाके के आसपास का रहने वाला है।


पुलिस ने कहा है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारण का पता चल सकेगा। फिलहाल एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुटी हुई है। ज्ञात हो कि बीते दिन भी एक युवक को गोली मारी गई थी, जिसकी ईलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता