ब्रेकिंग
मधुबनी में कलेक्ट्रेट की नीलामी का आदेश, मुख्य गेट पर चस्पा कोर्ट का नोटिस; क्या है मामला?✦पितरों का तर्पण करने गयाजी पहुंचे जज और नेता, शानदार व्यवस्था और आध्यात्मिक अनुभवों को किया साझा✦बिहार के इस जिले में 288 करोड़ की लागत से बनेगा 8 KM लंबा फोरलेन बाईपास, 8 मौजों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज✦थानेदार समेत 7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, शराब मामले में SP का बड़ा एक्शन✦बेगूसराय में लड़का-लड़की को बात करते पकड़ा, लोगों ने जबरन कराई शादी! मांग में डलवाया सिंदूर, वीडियो वायरल✦मधुबनी में कलेक्ट्रेट की नीलामी का आदेश, मुख्य गेट पर चस्पा कोर्ट का नोटिस; क्या है मामला?✦पितरों का तर्पण करने गयाजी पहुंचे जज और नेता, शानदार व्यवस्था और आध्यात्मिक अनुभवों को किया साझा✦बिहार के इस जिले में 288 करोड़ की लागत से बनेगा 8 KM लंबा फोरलेन बाईपास, 8 मौजों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज✦थानेदार समेत 7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, शराब मामले में SP का बड़ा एक्शन✦बेगूसराय में लड़का-लड़की को बात करते पकड़ा, लोगों ने जबरन कराई शादी! मांग में डलवाया सिंदूर, वीडियो वायरल

Bihar Crime News: बंगाल और बिहार STF का ज्वाइंट ऑपरेशन, छापेमारी कर दो मिनी गन फैक्ट्री का किया खुलासा; अवैध हथियारों के साथ 6 लोग अरेस्ट

MUNGER: बंगाल एसटीएफ और पटना एसटीएफ के सहयोग से मुंगेर की असरगंज पुलिस ने हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त ऑपरेशन चलाकर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापे

Bihar Crime News: बंगाल और बिहार STF का ज्वाइंट ऑपरेशन, छापेमारी  कर दो मिनी गन फैक्ट्री का किया खुलासा;  अवैध हथियारों के साथ 6 लोग अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: बंगाल एसटीएफ और पटना एसटीएफ के सहयोग से मुंगेर की असरगंज पुलिस ने हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त ऑपरेशन चलाकर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर दो मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। लेथ मशीन और अर्धनिर्मित हथियारों के साथ 6 लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया है।


दरअसल, राष्ट्रीय स्तर पर बिहार के मुंगेर अवैध हथियारों की मंडी के नाम से जाना जाता है। पुलिस के लाख कोशिशों के बावजूद हथियार निर्माता और तस्कर इस अवैध कारोबार से तौबा नहीं कर रहे हैं। ताजा मामले में बंगाल एसटीएफ और बिहार एसटीएफ की टीम ने असरगंज पुलिस की मदद से असरगंज थाना क्षेत्र के रहमतपुर वासा में जब सूर्य प्रकाश उर्फ छोटू के यहां छापेमारी की तो पुलिस भी वहां देख दंग रह हैं।


घर के अंदर ही सात फीट गहरा टंकी नुमा तहखाना बनाकर उसमें हथियारों का निर्माण किया जा रहा था। पुलिस ने भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार और हथियार बनाने के ढेरों उपकरण के साथ गृह स्वामी सूर्य प्रकाश समेत पांच हथियार निर्माताओं को हथियार बनाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। चार हथियार तस्कर हथियारों का गढ़ माने जाने वाला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरदह के रहने वाले हैं। तारापुर थाना क्षेत्र के मिल्की खानपुर में अवैध हथियारों का कारखाना संचालित किया जा रहा था।


तारापुर डीएसपी ने खुलासा करते बताया कि मिल्की में पिस्टल के बॉडी की कटिंग की जा रही थी तो वहीं उस कटिंग पिस्टल के बॉडी को फिनिशिंग रहमतपुर में किया जा रहा था और इस पूरे सिंडिकेट के द्वारा बिहार और बंगाल ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों में हथियारों की सप्लाई दी जा रही थी। पुलिस अब इसके आगे के सप्लाई चैन को खंगाल रही है।