ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: अब युवक की हत्या से दहला भागलपुर, दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल; 3 गिरफ्तार

Bihar Crime News: भागलपुर के हबीबपुर में अपराधियों ने चाकू से हमला कर मो. सद्दाम की हत्या कर दी है। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आगे जांच जारी।

Bihar Crime News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर है, जहां बेखौफ अपराधियों ने चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी है और दूसरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।


घटना सोमवार देर रात करीब 1 बजे हबीबपुर थाना क्षेत्र के बदरे आलमपुर में शाहजंगी मैदान के पास हुई है। मोहर्रम के अवसर पर मैदान में मेका का आयोजन चल रहा था, तभी अपराधियों ने दो युवकों मो. सद्दाम और कोनेन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में मो. सद्दाम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कोनेन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


सूचना मिलते ही हबीबपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी-2 राकेश कुमार ने बताया है कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर यह किसी विवाद से जुड़ा मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है।


रिपोर्टर: अजित कुमार, भागलपुर