ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: 4 डिसमिल जमीन के लिए बुजुर्ग की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: भागलपुर में चार डिसमिल जमीन के विवाद में 60 वर्षीय मो. आलम की हत्या। गले में फंदा लगा, पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट। पुलिस जांच में जुटी।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर जिले में चार डिसमिल जमीन के विवाद में 60 वर्षीय बुजुर्ग मो. आलम की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। यह घटना रामपुर लौगांय बहियार में सोमवार की शाम हुई। हत्यारों ने आलम के गले में रस्सी से फंदा लगाया और उन्हें पीट-पीटकर मार डाला। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम मौके पर पहुंची और सिटी एसपी शुभांक मिश्रा व डीएसपी चंद्रभूषण ने जांच शुरू कर दी। डीएसपी ने कहा है कि यह स्पष्ट रूप से हत्या का मामला है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


मो. आलम सोमवार को गाय चराने के लिए बहियार गए थे, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की तो गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर एक पेड़ के पास मेढ़ पर उनका शव मिला। शव के गले में रस्सी बंधी थी और सिर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मृतक के बेटे सफीक ने बताया कि एक महीने पहले चार डिसमिल जमीन को लेकर पड़ोसी और नाथनगर के कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट भी हुई थी। उन लोगों ने आलम को जान से मारने की धमकी दी थी। सफीक ने इन्हीं लोगों पर अपने पिता की हत्या का शक जताया है।


पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच तेज कर दी है। सिटी एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद हत्या का मुख्य कारण प्रतीत हो रहा है। FSL टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जमा किए हैं, जिनमें रस्सी और आसपास के क्षेत्र से मिले निशान शामिल हैं। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।