ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

Bihar Crime News: बेतिया में खाकी के भीतर खूनी संघर्ष, सिपाही ने साथी जवान को मारी 11 गोलियां; आरोपी गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया पुलिस लाइन में शनिवार रात एक सिपाही ने अपने साथी जवान पर इंसास राइफल से 11 गोलियां चला दीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई है.

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News:  बिहार के बेतिया जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शनिवार देर रात पुलिस लाइन में एक सिपाही ने अपने ही साथी जवान पर इंसास राइफल से ताबड़तोड़ 11 राउंड फायरिंग कर हत्या कर दी है। इस घटना से बेतिया पुलिस लाइन गोलियों की आवाज से दहल उठी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। 


वहीं इस हमले में सिपाही सोनू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी जवान सर्वजीत कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। आरोपी सिपाही सर्वजीत ने वारदात के बाद इंसास राइफल लेकर पुलिस लाइन की छत पर चढ़कर खुद को वहां छुपा लिया, जिसे काबू में लाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी सुरक्षा के बीच उसे गिरफ्तार कर मुफस्सिल थाना लाया गया, जहां एसडीपीओ उससे पूछताछ कर रहे हैं।


चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय भी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच का निर्देश दिया है। वहीं, बेतिया डीआईजी का कहना है कि प्रारंभिक नजर में यह मामला आपसी विवाद का लग रहा है। दोनों सिपाहियों के बीच पुराना कोई आपसी विवाद चल रहा था, जो इस हिंसक टकराव की वजह बना। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है जल्द ही मामले की अस्पष्टता होगी


जानकारी के अनुसार, दोनों जवान कुछ दिन पहले ही सिकटा थाना से बेतिया पुलिस लाइन में ट्रांसफर होकर आए थे और एक ही यूनिट में तैनात थे। ऐसे में माना जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक सिपाही सोनू कुमार का संबंध भभुआ (कैमूर जिला) से था, जबकि आरोपी सिपाही सर्वजीत कुमार आरा (भोजपुर जिला) का निवासी है।


मृतक सिपाही का शव पुलिस लाइन में बरामद किया गया है, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके और भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।