ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: 10 वर्षीय मासूम की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी भी नाबालिग

Bihar Crime News: बेतिया के मझौलिया में 10 वर्षीय लड्डू कुमार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर शव रखकर प्रदर्शन किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू।

Bihar Crime News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र के परसा गांव से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जहां 10 वर्षीय मासूम लड्डू कुमार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने हत्यारे के घर के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया है।


मझौलिया के परसा गांव में 10 वर्षीय लड्डू कुमार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। वह परसा पंचायत के वार्ड नंबर 5 निवासी शिव शंकर यादव का पुत्र था, घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव को आरोपी के घर के सामने रखकर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया है और आरोपी नाबालिग व उसके पिता की गिरफ्तारी की मांग की है।


सूचना मिलते ही मझौलिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने शुरू में शव सौंपने से इनकार कर दिया। पुलिस के समझाने पर परिजन व ग्रामीण माने और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेजा गया।सदर एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनों ही नाबालिग हैं।


शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने पुष्टि की कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की गहन जांच जारी है।


रिपोर्टर: संतोष कुमार, बेतिया