ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: चाकू मारकर युवक की हत्या, हिरासत में लिए गए 3 लोग

Bihar Crime News: बेतिया में एक युवक की चाक़ू मारकर हत्या कर दी गई है। कबाड़ व्यवसायी के बेटे पर लगा आरोप।

Bihar Crime News
युवक की चाक़ू मारकर हत्या
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: पश्चिम चंपारण, बेतिया से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। हत्या का आरोप पड़ोस में रहने वाले एक कबाड़ व्यवसायी के बेटे पर है। पुलिस ने आरोपी सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


घटना मंगलवार देर शाम की है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के राजदेवी टांगा स्टैंड निवासी छोटू पटेल के रूप में हुई है। छोटू पेशे से ड्राइवर था। जानकारी के अनुसार, छोटू अपने घर के पास था, तभी कबाड़ व्यवसायी रामजी साह का बेटा अमन वहां पहुंचा और उसने छोटू पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।


हमले में छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया और लहूलुहान अवस्था में जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे तुरंत गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (जीएमसीएच), बेतिया ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। साथ ही, मुख्य आरोपी अमन सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हत्या का कारण क्या था।


इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा हो सके और दोषियों को सजा दी जा सके।


रिपोर्ट: संतोष कुमार