ब्रेकिंग
Bihar News: भ्रष्ट इंजीनियर ने पत्नी के नाम पर 'सिल्लीगुड़ी' में 10 करोड़ की जमीन खरीदी, विजिलेंस रेड में खुली पोल..✦आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर भड़के बेटे चेतन, बोले- पिता निर्दोष हैं, 28 नवंबर को बुलाई आपात बैठक✦Bihar News: जाली जाति प्रमाण पत्र को लेकर सम्राट सरकार का बड़ा आदेश, डीएम ऐसा नहीं कर सकते..✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, 25 लाख सरकारी नौकरी और बेरोजगार युवाओं को हर महीने 5,000 रुपये देने का वादा ✦बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का तबादला, मुख्यमंत्री सचिवालय में मिली प्रतिनियुक्ति✦Bihar News: भ्रष्ट इंजीनियर ने पत्नी के नाम पर 'सिल्लीगुड़ी' में 10 करोड़ की जमीन खरीदी, विजिलेंस रेड में खुली पोल..✦आनंद मोहन की रिहाई रद्द होने पर भड़के बेटे चेतन, बोले- पिता निर्दोष हैं, 28 नवंबर को बुलाई आपात बैठक✦Bihar News: जाली जाति प्रमाण पत्र को लेकर सम्राट सरकार का बड़ा आदेश, डीएम ऐसा नहीं कर सकते..✦उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, 25 लाख सरकारी नौकरी और बेरोजगार युवाओं को हर महीने 5,000 रुपये देने का वादा ✦बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का तबादला, मुख्यमंत्री सचिवालय में मिली प्रतिनियुक्ति

Bihar Crime News: बेतिया में प्रेम-प्रसंग का खूनी अंत: प्रेमिका के पिता ने दी थी प्रेमी की सुपारी, आसिफ हत्याकांड का उद्भेदन

BETTIAH: बेतिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। जहां एक युवक की हत्या कर उसके शव को जला दिया गया था। पुलिस जांच में यह बात सामने आयी है कि इस हत्या का कारण प्रेम-प

Bihar Crime News: बेतिया में प्रेम-प्रसंग का खूनी अंत: प्रेमिका के पिता ने दी थी प्रेमी की सुपारी, आसिफ हत्याकांड का उद्भेदन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। जहां एक युवक की हत्या कर उसके शव को जला दिया गया था। पुलिस जांच में यह बात सामने आयी है कि इस हत्या का कारण प्रेम-प्रसंग था। घटना के दो महीने बाद पुलिस ने आसिफ हुसैन हत्याकांड का खुलासा किया है। 


घटना 30 सितंबर को सिरिसिया थाना क्षेत्र में हुई थी जहां से एक जला हुआ शव पुलिस को मिला था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।  मृतक युवक की पहचान आसिफ हुसैन के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, आसिफ की हत्या उसकी प्रेमिका के पिता रवि गुप्ता ने सुपारी देकर करवाई थी। 


रवि गुप्ता अपनी बेटी और आसिफ के रिश्ते से खुश नहीं था। 29 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि मृतक के परिजनों ने दो संदिग्धों को पकड़ रखा है। पूछताछ में सामने आया कि रवि गुप्ता ने आसिफ की हत्या के लिए सुपारी दी थी। रवि गुप्ता ने अपनी बेटी की एक सहेली के साथ मिलकर आसिफ को बुलाया और उसकी हत्या करवा दी। हत्या के बाद शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट