ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Bihar Crime News: बेगूसराय में युवक की हत्या, गंगा किनारे नाव पर मिला शव

Bihar Crime News: बेगूसराय के लावा गांव घाट पर ट्रैक्टर ड्राइवर विकास कुमार का शव नाव पर मिला है। परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी, मालिक पर आरोप।

Bihar Crime News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय के नयागांव थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। लावा गांव घाट पर गंगा नदी किनारे एक नाव पर 26 वर्षीय ट्रैक्टर ड्राइवर विकास कुमार का शव मिला है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि विकास के मालिक ने ही पीट-पीटकर उनकी हत्या की है और शव को नाव पर फेंक दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


यह घटना नयागांव थाना क्षेत्र के लावा गांव घाट की है। मृतक विकास कुमार (26), मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूजा पंचायत, वार्ड-18 के निवासी रामशरण महतो के पुत्र थे। विकास लावा गांव के रामप्रीत सिंह के ट्रैक्टर ड्राइवर के रूप में काम करता था। परिजनों के अनुसार, देर रात सूचना मिली कि विकास का शव गंगा नदी किनारे एक नाव पर पड़ा है। सुबह पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि शव पर चोटों के निशान थे, जिससे प्रतीत होता है कि उसे पीट-पीटकर मारा गया है।


मृतक के पिता राम शरण महतो ने रामप्रीत सिंह के बेटे अभिमन्यु कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि अभिमन्यु कुमार ने जबरदस्ती उनके बेटे विकास को घर से बुलाकर ले गया था, जबकि विकास जाना नहीं चाहता था। पिता का आरोप है कि अभिमन्यु कुमार ने ही विकास की हत्या की और शव को नाव पर फेंक दिया है। अब अभिमन्यु कुमार फरार है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।


नयागांव थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसपी मनीष ने बताया है कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


रिपोर्टर: हरेराम दास