ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Bihar Crime News: “अपना ही खून निकला जान का दुश्मन”, छोटे भाई ने बेरहमी से बड़े भाई को उतारा मौत के घाट

Bihar Crime News: इस घटना के बाद लोग अपने भाई पर भी आँख मूँद कर यकीन करने से हिचकिचाएंगे, जिस प्रकार एक छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या को अंजाम दिया है.. उससे इलाके में सनसनी मच गई है

Bihar Crime News
भाई ने ही की भाई की हत्या
© Meta
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के बेगुसराय जिले से एक रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आ रही है. जहां एक छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी है. मामला जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जाता है. हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. यह पूरा मामला लाखो थाना क्षेत्र के रमजानपुर स्थित रेलवे लाइन के नजदीक का बताया जाता है.


मृत व्यक्ति की पहचान मोहम्मद शमीम के रूप में हुई है, जो कि लाखो थाना क्षेत्र के रमजानपुर गांव का ही रहने वाला था. उसकी पत्नी ने यह आरोप लगाया है कि छोटे भाई ने ही बड़े भाई की हत्या की है और फिर शव को रेलवे लाइन के निकट फेंक दिया. दोनों के बीच जमीनी विवाद जारी था और उसने पूर्व में भी कई दफा बड़े भाई को जान से मारने की धमकी दी थी.


मृत युवक की पत्नी का कहना है कि वे लोग खगड़िया में सब्जी बेचने का काम किया करते हैं. “मुझे फोन पर खबर मिली कि आपके पति की मृत्यु हो चुकी है, जिसके बाद हम आनन-फानन में यहां पहुंचे तो पता चला कि उनकी हत्या हो चुकी है. मेरे पति के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं. जिससे यह साफ़ होता है कि पहले उन्हें मारा-पीटा गया, फिर हत्या कर शव को रेलवे लाइन के निकट फेंक दिया गया”. 


पीड़िता ने यह भी बताया कि हम सब किराए के मकान में रहकर अपने परिवार का पालन-पोषण किया करते थे. जब इस घटना की सूचना लाखो थाना को दी गई तो प्रशासन ने वहां पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए उसे सदर अस्पताल भेज दिया है.