ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार में तेज़ाब डालकर युवक की हत्या, शव खेत से हुआ बरामद

Bihar Crime News: बेगूसराय के शेरपुर गांव में कन्हैया राम की तेजाब डालकर हत्या कर दी गई है, शव खेत में मिला। परिजनों में कोहराम, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेजा, छापेमारी शुरू।

Bihar Crime News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय से सनसनीखेज खबर आ रही है, जहां भगवानपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में कन्हैया राम की तेजाब डालकर निर्मम हत्या कर दी गई है। इसके बाद अपराधियों ने शव को खेत में फेंक दिया। इस घटना से गांव में दहशत और परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है।


यह दुखद घटना बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव की है। जहाँ पर शेरपुर वार्ड-10 निवासी कन्हैया राम उर्फ रमेश राम की तेजाब डालकर हत्या कर दी गई। उनका शव शनिवार को गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप एक खेत में मिला है। परिजनों के अनुसार कन्हैया 23 जुलाई को शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे थे।


परिजनों ने आरोप लगाया है कि अज्ञात अपराधियों ने कन्हैया पर तेजाब डालकर उनकी हत्या की और फिर शव को खेत में फेंक दिया। मृतक की मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया।


भगवानपुर थानाध्यक्ष ने इस बारे में बताया है कि मृतक के चेहरे पर तेजाब के जख्म हैं और शव के पास एक लोटा भी बरामद हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। इस घटना से शेरपुर गांव और आसपास के क्षेत्र में सनसनी और दहशत का माहौल है।


रिपोर्टर: हरेराम दास, बेगूसराय