ब्रेकिंग
देश में बढ़ती महंगाई पर भड़के तेजस्वी यादव, NDA सरकार पर लगाए यह आरोपBihar Sports News: पटना जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक सेवानिवृत, विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजननिगरानी की गिरफ्त में आया पटना का घूसखोर हेडमास्टर, 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट1500 रुपये घूस लेने के मामले में राजस्व कर्मचारी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजाबिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरदेश में बढ़ती महंगाई पर भड़के तेजस्वी यादव, NDA सरकार पर लगाए यह आरोपBihar Sports News: पटना जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक सेवानिवृत, विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजननिगरानी की गिरफ्त में आया पटना का घूसखोर हेडमास्टर, 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट1500 रुपये घूस लेने के मामले में राजस्व कर्मचारी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजाबिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजर

Bihar Crime News: परिवहन विभाग के अफसर पर भीड़ का जानलेवा हमला, मामला दर्ज

Bihar Crime News: बगहा में ओवरलोड ट्रकों की जांच कर रहे ESI सत्येंद्र रजक पर भीड़ का हमला। अफसर के साथ की गई मारपीट और बदसलूकी। मामला दर्ज।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक सत्येंद्र कुमार रजक पर जानलेवा हमला हुआ है। नौरंगिया थाना क्षेत्र के मदनपुर मोड़ पर ओवरलोड ट्रकों की जांच के दौरान वाहन चालकों और स्थानीय भीड़ ने सत्येंद्र पर लात-घूंसे बरसाए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हमलावरों को अफसर के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज करते हुए देखा जा सकता है।


हमलावरों ने न केवल सत्येंद्र रजक मारपीट की बल्कि अभद्र भाषा का भी धड़ल्ले से इस्तेमाल किया। सत्येंद्र ने बताया कि वे विभागीय आदेशों के तहत नियमित जांच कर रहे थे, लेकिन भीड़ ने उन्हें इसी दौरान अपना निशाना बना लिया। यही नहीं, हमलावरों ने उल्टा उन पर अवैध वसूली का आरोप लगा दिया है, जिसकी अब तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों की मानें तो भीड़ का हमला इतना जबरदस्त था कि अफसर को जान बचाने के लिए भागना तक पड़ गया।


इस घटना की सूचना मिलने पर नौरंगिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया है। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और बगहा के SDO और DSP की निगरानी में जांच शुरू हो गई है। उधर परिवहन विभाग ने भी आंतरिक जांच के लिए रिपोर्ट मांगी है। पुलिस वीडियो फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।