ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: पिता और चाची की हत्या के बाद युवक ने चाचा को भी उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार के औरंगाबाद में राजू कुमार ने अपने चाचा रामनाथ यादव को पीट-पीटकर मार डाला है। पहले वह अपने पिता और चाची की भी हत्या कर चुका है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के औरंगाबाद जिले के फेसर थाना क्षेत्र के दिल मोहम्मद गंज गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। एक मानसिक रूप से अस्थिर युवक राजू कुमार ने अपने चाचा रामनाथ यादव (65 वर्ष) को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला है। यह वारदात आज सुबह हुई है। इससे पहले राजू ने पांच साल पहले अपनी चाची बिखैनिया देवी और तीन साल पहले अपने पिता रामदास यादव की भी पीट-पीटकर हत्या की थी। पुलिस ने राजू को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


परिजनों के अनुसार राजू 12 वर्ष की उम्र में बीमार हुआ था, जिसके बाद उसका दिमागी संतुलन बिगड़ गया। वह नशीली पदार्थों का सेवन करता है और जब उसे रोकने की कोशिश की जाती है तो वह गुस्से में ईंट-पत्थरों से हमला कर देता है। उसकी इस अस्थिर मानसिक स्थिति के कारण परिवार के तीन सदस्यों चाची, पिता और अब चाचा की मौत हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि राजू का व्यवहार अप्रत्याशित है और उसकी मनचली प्रवृत्ति के कारण लोग उससे डरते हैं और उसका विरोध करने से भी बचते हैं।


सुबह इस घटना के बाद रामनाथ यादव को गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। फेसर थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी ने बताया कि राजू को हिरासत में लिया गया है और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।