ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, महिला जवान समेत 4 घायल

Bihar Crime News: ग्रामीणों द्वारा इस हमले में पुलिस के 4 जवान घायल हो गए हैं। इन घायलों में एक महिला सिपाही भी शामिल है।

Bihar Crime News
पुलिस टीम पर हमला
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: खबर सासाराम से है। जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद में एक वारंटी को गिरफ्तार करने गई मुफस्सिल थाना की पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जिसमें एक महिला जवान सहित चार पुलिसकर्मियों को चोट लगी है। सभी को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। 


बताया जाता है कि एक वारंटी शाहिद कुरैशी तथा पास्को एक्ट के एक अभियुक्त खलील कुरैशी को पकड़ने के लिए पुलिस मुरादाबाद पहुंची थी। इन दोनों को जब पुलिस वारंटियों  को पकड़ कर ले जाने लगी, तो उनके परिजन तथा गांव के कुछ लोग पुलिस पर पत्थरबाजी करने लगे। मारपीट एवं धक्का मुक्की कर दोनों पकड़े गए वारंटी को छुड़ा लिया। 


इस घटना में हवलदार राजेंद्र सिंह को गंभीर चोट लगी है। साथ ही दरोगा शत्रुघ्न सिन्हा, जवान सुनील कुमार के अलावा एक महिला जवान सुनीता कुमारी को चोटें आई हैं। इस मामले में रोहतास के एसपी रौशन कुमार का कहना है कि छापामारी में गए जवान हेलमेट तथा बॉडी प्रोटेक्टर पहने हुए थे। जिस कारण गंभीर चोट नहीं लगी है। 


बता दें कि मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने इस मामले में 20 नामजद सहित कई अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया है। साथ ही हमलावरो की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। हमले में चोटिल जवानों की स्थिति चिंता से बाहर है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता