ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

Bihar crime News: 5 कट्ठा जमीन के चलते भतीजे ने चाचा समेत 2 को मारी गोली, छापेमारी जारी

Bihar crime News: आरा में 5 कट्ठा जमीन के विवाद में भतीजे ने चाचा समेत दो को मारी गोली, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस कर रही छापेमारी।

Bihar crime News
जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा समेत दो को मारी गोली
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar crime News: बिहार के आरा जिले में 5 कट्ठा जमीन के विवाद को लेकर एक भतीजे ने अपने चाचा समेत दो लोगों पर गोली चला दी। इस घटना में दोनों घायल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें आरा शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के अहिले गांव में मंगलवार देर शाम की है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायलों में नारायणपुर थाना क्षेत्र के 35 वर्षीय गजेंद्र कुमार और 38 वर्षीय सिंटू कुमार शामिल हैं। गजेंद्र दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं और हाल ही में एक शादी समारोह में शामिल होने अपने गांव आए थे। वहीं, सिंटू पेशे से चालक हैं और उनकी मां अहिले पंचायत की सरपंच हैं।


गजेंद्र ने बताया कि पिछले साल 25 दिसंबर को उनकी मां की मृत्यु के बाद से उनकी भाभी लीलावती देवी और भतीजे संजीत व सुजीत उन्हें परेशान कर रहे थे। वे जमीन में हिस्सा मांग रहे थे और अक्सर उनके साथ मारपीट करते थे। मंगलवार को इसी विवाद में भतीजे संजीत ने उनके साथ मारपीट की। गजेंद्र ने गुस्से में संजीत को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद संजीत ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।


देर शाम गजेंद्र गांव के शिव मंदिर के पास किसी से बात कर रहे थे, तभी संजीत और उसका भाई कट्टा लेकर पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान गजेंद्र को एक गोली लगी, और भागने की कोशिश में सिंटू के कमर में भी गोली लग गई।


वहीं, घायल सिंटू ने बताया कि उनका इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं था। गजेंद्र को मारने के लिए संजीत कमर में पिस्तौल लेकर आया था। जब उसने गोली चलाई, गजेंद्र सिंटू के पीछे छिप गए, जिसके कारण गोली सिंटू को भी लग गई।


इस बारे में बात करते हुए डॉ. विकास सिंह ने बताया कि दोनों घायलों का ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है। दोनों मरीजों की हालत स्थिर है और उन्हें अभी निगरानी में रखा गया है। घबराने की कोई बात नहीं है। जबकि दरोगा अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह देवर-भाभी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया था।


इसके कुछ देर बाद दो लोगों को गोली मारे जाने की सूचना मिली। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़कर मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।


राकेश कुमार की रिपोर्ट