ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

Bihar Crime News: आरा में शादी समारोह में 'खूनी संग्राम'! 7 लोगों को मारी गोली, दो की मौत

Bihar Crime News: आरा में एक शादी समारोह के दौरान 7 लोगों को गोली मारी गई है। जिनमें से 2 लोगों की मौत हो गई है।

Ara Firing
आरा में शादी समारोह में 'खूनी संग्राम'! 7 लोगों को मारी गोली, दो की मौत
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Crime News: आरा के गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव में शादी समारोह के दौरान दो गुटों में भिड़ंत हो गई। गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए हैं। मृतक लहरपा गांव के निवासी थे। खबरों के मुताबिक पुरानी रंजिश के कारण घटना को अंजाम दिया गया है। गोलीबारी में घायल लोगों का इलाज आरा के अस्पताल में चल रहा है जिनमें से दो की हालत गंभीर है।


खबरों के मुताबिक भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत लहरपा गांव में रविवार की रात शादी समारोह के दौरान दो गुटों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 7 लोगों को गोली मार दी। जिसमें दो की मौत हो गई। जबकि, पांच लोग घायल बताए जाते हैं। मृतकों में लहरपा गांव निवासी 23 वर्षीय लवकुश कुमार और 23 वर्षीय राहुल कुमार शामिल हैं।


गोलीबारी में घायल लोगों में से किसी के पेट तो किसी के पैर में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार लहरपा गांव निवासी कमलेश कुशवाहा के घर रविवार की रात काउप गांव से बारात आई थी। घटना के समय रात में बारात दरवाजे पर पहुंचने वाली थी। इस दौरान अधिक भीड़ थी और रास्ते पर जाम लगा था। 


इसी दौरान थार गाड़ी पर सवार लोगों से भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते बात गोलीबारी तक पहुंच गई। ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू होने से अफरातफरी मच गई। गोली लगने से लवकुश कुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि राहुल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि, 5 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही गड़हनी थानाध्यक्ष रणवीर कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले का जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता