ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: समस्तीपुर में महिला समेत 4 लोगों पर एसिड अटैक, छेड़खानी का केस नहीं उठाने पर दी जा रही थी धमकी

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर में महिला समेत चार लोगों पर एसिड से हमला हुआ है। छेड़खानी का केस नहीं उठाने पर घटना को अंजाम दिया गया है।

Acid Attack In Samastipur
समस्तीपुर में महिला समेत 4 लोगों पर एसिड अटैक
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Crime News: समस्तीपुर में महिला समेत चार लोगों पर एसिड अटैक हुआ है। हमले में चरित्र दास, सुरेंद्र दास, उनकी पत्नी बबीता देवी और बालेश्वर दास जख्मी हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गये। शोर-गुल होने पर आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गये और आनन-फानन में लोगों ने सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सरायरंजन थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव की है।


पीड़ित बबीता देवी का कहना है कि गांव के ही मोतीलाल राय के पुत्र चंदन, मुन्ना कुमार और धर्मेंद्र अच्छे चाल चलन के नहीं है। कुछ वर्ष पूर्व गलत मंशा से  उनके घर में घुस आया था जिसको लेकर सरायरंजन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में सुलह करने को लेकर अभियुक्त द्वारा लगातार दबाव दिया जा रहा है। 


पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले भी केस उठा लेने की धमकी दी गई थी। शुक्रवार शाम घर के पीछे किसी काम से गई थी। इसी दौरान चंदन और मुन्ना उनके साथ बदतमीजी करने लगा। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बोतल में रखा एसिड उन पर फेंक दिया, जिससे वह झुलस गई। उनके चीखने-चिल्लाने पर उनके परिवार के लोग दौड़े तो उक्त लोगों ने उन लोगों पर भी एसिड फेंका। हल्ला होने पर लोगों को जुटते देखकर दोनों फरार हो गये। फिर आसपास के लोगों ने एसिड अटैक से झुलसे लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता