ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: 'मुझे अरेस्ट कर लीजिए साहब...मैंने ही मर्डर किया है'...किशनगंज में थाने पहुंचकर युवक ने आखिर ऐसा क्यों कहा..जानें पूरा माजरा

Bihar Crime News: बिहार के किशनगंज में दो दिन पहले एक महिला का शव मक्के के खेत से मिला था। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है।

Bihar Crime News
किशनगंज में थाने पहुंचकर युवक ने किया सरेंडर
© सांकेतिक तस्वीर
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: बिहार के किशनगंज जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। महिला की हत्या करने के बाद एक युवक थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। थाने पहुंचकर पुलिस के सामने युवक ने सरेंडर करते हुए कहा कि उसने ही हत्या की है। जिसे सुनकर पुलिसवाले हैरान रह गये।


आपको बता दें कि टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछला पंचायत के पतलुआ गांव से दो दिन पहले मक्के के खेत से 21 वर्षीय विवाहित महिला नूरी का शव बरामद किया गया था। शव बरामद होने के बाद नूरी के पिता ने हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया था। इसके बाद पुलिस ने बीते गुरुवार (27 मार्च, 2025) को मृतिक के ससुर और जेठ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले में ट्विस्ट बीते शुक्रवार (28 मार्च, 2025) को आया जब कथित प्रेमी ने खुद ही थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।


पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक का नाम मो. भट्टू है और वो मोहम्मदपुर का रहने वाला है। जिस महिला का शव मिला वो और युवक दोनों पड़ोस में ही रहते थे। जान-पहचान होने के बाद दोनों का प्रेम परवान चढ़ गया लेकिन युवक विवाहित था तो वो कुछ दिनों बाद महिला नूरी से दूरी बनाने लगा था। युवक ने कहा कि नूरी उसे घर से भगा ले जाने का दबाव बना रही थी और धमकी दे रही थी कि अगर वो शादी नहीं करता तो वो उसके घर पहुंच जाएगी। इसके बाद युवक ने नूरी को मिलने के लिए खेत में बुलाया और वहीं उसकी हत्या कर शव को खेत में ही दबा दिया।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता