ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: रेप के बाद खून से लथपथ तड़पती रही 2 साल की मासूम...पटना पुलिस ने दो लात मारकर आरोपी को भगाया और लौट गई

Bihar Crime News: परिजनों के मुताबिक जब रेप के आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया तो अगमकुआं थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की बजाय दो लात मारकर भगा दिया।

Bihar Crime News
रेप के बाद खून से लथपथ तड़पती रही 2 साल की मासूम...पटना पुलिस ने दो लात मारकर आरोपी को भगाया और लौट
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Bihar Crime News: सुशासन की पुलिस पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। पटना पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। राजधानी पटना में एक 2 साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। इतना ही नहीं पुलिस पर आरोप है कि सीमा विवाद बताकर पकड़े गए आरोपी को भी भगा दिया गया। एक 50 साल के बुजुर्ग पर दो साल की एक मासूम के साथ घिनौना काम करने का आरोप लगा। आरोप है कि परिजनों ने जब आरोपित को पकड़कर पुलिस के हवाले किया तो अगमकुआं थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की बजाय दो लात मारकर भगा दिया। हद तो तब हो गई जब दुष्कर्म पीड़िता तड़प रही थी, परंतु उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाने की बजाय पुलिस हमारे क्षेत्र का मामला नहीं है, कहकर चलती बनी।


इस बीच दुष्कर्म पीड़िता 2 साल की बच्ची अत्यधिक रक्तस्राव से बेहोश हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची गोपालपुर पुलिस ने उसे एनएमसीएच में भर्ती कराया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। एसपी सिटी पूर्वी डॉ. के. रामदास बच्ची का हाल जानने एनएमसीएच पहुंचे। उन्होंने कहा कि पीड़िता के परिजन के आरोप की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर अगमकुआं थाने की पुलिस ने क्षेत्राधिकार से बाहर का मामला बताकर अनदेखी की है तो संबंधित पदाधिकारी पर कड़ी कार्रवाई होगी।


घटना के बारे में मासूम के पिता ने बताया कि बच्ची सोमवार रात 8 बजे अपनी झोपड़ी में सो रही थी। इसी दौरान 50 वर्षीय पड़ोसी आया और उसे गोद में उठाकर चला गया। पड़ोसी होने के कारण किसी को कोई शक नहीं हुआ। बुजुर्ग बच्ची को लेकर अपनी झोपड़ी में चला गया। थोड़ी देर बाद बच्ची के रोने की आवाज आई। माता-पिता दौड़े तो देखा कि वह खून से लथपथ है। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन लोगों ने बच्ची को उठाया और पड़ोसी को दबोचकर अगमकुआं थाने को सूचना दी। मौके पर अगमकुआं थाने की पुलिस पहुंची तो बच्ची के स्वजनों ने उन्हें सारा माजरा बता, बच्ची की हालत दिखाई।


उन्होंने पकड़े गए अधेड़ के बारे में भी पुलिस को बताया। लेकिनआरोप है कि पुलिस ने आरोपित को लात मारकर भगा दिया और कहा कि यह मामला उनके थाना क्षेत्र का नहीं है। इस बीच आरोपी वहां से फरार हो गया। यह देखकर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस उन्हें गोपालपुर थाने का मामला बताकर निकल गई। किसी प्रकार इसकी जानकारी गोपालपुर थाने तक पहुंची। इसके बाद वहां की पुलिस पहुंची। तबतक मासूम बेहोश हो गई थी। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता