ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime: बेखौफ अपराधियों की ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बिहार का यह जिला, पुलिस को खुली चुनौती

Bihar Crime: प्रदेश के अपराधी आजकल पुलिस को खुली चुनौती देने में जरा भी परहेज नहीं कर रहे, ताजा मामले में एक युवक को मरणासन्न अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उस पर कई राउंड गोलियां दागी गईं.

Bihar Crime
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime: बिहार के मधुबनी जिले में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को एक बार फिर से खुली चुनौती दे दी है। सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से मधुबनी के रहिका थाना क्षेत्र का ग्रामीण इलाका दहल उठा। यहां नजीरपुर गांव में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को बुरी तरह से पीटा है, इस दौरान युवक के हाथ पैर तोड़े और उसे मरणासन्न अवस्था में खेत में फेंक दिया.


केवल इतने से ही अपराधी नहीं माने और उस युवक पर कई राउंड गोलियां भी बरसा दी. घटना की सूचना पर रहिका थाना की पुलिस भी वहां पहुंची और इधर लड़के के परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है. प्राथमिक उपचार के बाद युवक को गंभीर हालत में चिकित्सकों ने डीएमसीएच रेफर कर दिया है. इस युवक की स्थिति फिलहाल बेहद नाजुक बताई जाती है. 


बताते चलें कि घायल युवक की पहचान रहिका थाना क्षेत्र के जगतपुर मारर गांव निवासी स्वर्गीय प्रेम चौधरी के पुत्र 23 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में की गई है। वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए हैं और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है.


इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है, आए दिन अपराधियों के द्वारा रहिका थाना क्षेत्र में कई गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जाता ही रहता है. इस वजह से इलाके के लोग दहशत में रहने को मजबूर हैं.