ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: JDU विधायक के साले पर फायरिंग मामले में पुलिस का एक्शन, बिहार STF ने पांच अपराधियों को दबोचा

Bihar Crime News: जमुई में जेडीयू विधायक दामोदर रावत के साले पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. बिहार STF और जिला पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में 5 अपराधियों को हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है.

Bihar Crime News
तीन साल पुराने केस में सफलता
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां बिहार एसटीएफ और जमुई की जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जेडीयू विधायक दामोदर रावत के साले पर गोलीबारी के मामले में पुलिस ने पांच बदमाशों को हथियार और गोली के साथ अरेस्ट किया है। 


दरअसल, 28 जनवरी 2022 को जमुई शहर के सिरचंद नवादा इलाके में देर शाम अपराधियों द्वारा झाझा विधायक दामोदर रावत के साले सुधीर रावत के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई थी। जिसमें सुधीर रावत बुरी तरह से घायल हो गए थे। इस घटना को लेकर जमुई टाऊन थाना में FIR भी दर्ज किया गया था। 


इसी मामले को लेकर जमुई पुलिस और एसटीफ की संयुक्त कारवाई में कल देर रात इन पांच आरोपियों को जमुई सदर के अम्बा गांव से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देसी कट्टा और गोली भी पुलिस ने बरामद किया है। तीन साल पहले हुई इस घटना को लेकर आखिरकार पुलिसिया कार्रवाई में फरार आरोपी अब पुलिस के गिरफ्त में है हालांकि मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। 


गिरफ्तार आरोपियों के ऊपर इस मामले के अलावा भी गंभीर अपराधिक मुकदमा जमुई थाने में दर्ज है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि साल 2022 की इस गंभीर घटना में आखिरकार जमुई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। छापेमारी टीम में जमुई एसडीपी और सतीश सुमन और टाऊन प्रभारी थानाध्यक्ष शेखर सौरव समेत जिला पुलिस बल और एसटीफ के दर्जनों जवान शामिल थे।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता