ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में 100 से ज्यादा जीविका दीदियों से ठगी का मामला गरमाया, कोर्ट ने बैंक से मांगे लोन के कागजात; DPM से जवाब तलबस्मैक तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस... तभी कुत्तों ने कर दिया हमला, ‘मौका’ मिलते ही अंधेरे में फरार हुए शातिर शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानमुजफ्फरपुर में 100 से ज्यादा जीविका दीदियों से ठगी का मामला गरमाया, कोर्ट ने बैंक से मांगे लोन के कागजात; DPM से जवाब तलबस्मैक तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस... तभी कुत्तों ने कर दिया हमला, ‘मौका’ मिलते ही अंधेरे में फरार हुए शातिर शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधान

Bihar Crime News: बिहार में पति ने गला दबाकर पत्नी की ले ली जान, सांप काटने का बहाना बना खुद अस्पताल में हो गया भर्ती

Bihar Crime News: जहानाबाद में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या छिपाने के लिए आरोपी ने सांप काटने का बहाना बनाकर खुद को अस्पताल में भर्ती करवा लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: जहानाबाद जिले के परसविगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानी गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को छुपाने के लिए आरोपी ने खुद को सांप काटने का बहाना बनाया और अस्पताल में भर्ती हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति रंजन दास को गिरफ्तार कर लिया है।


मृत महिला की पहचान 34 वर्षीय रिंकी देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां से शव परिजनों को सौंप दिया गया। कल्पा थाना क्षेत्र के शंकरगंज गांव निवासी रिंकी देवी के भाई बबलू कुमार ने बताया कि उनकी बहन की शादी वर्ष 2013 में सुल्तानी गांव निवासी रंजन दास के साथ हुई थी। दोनों के पांच बच्चे हैं, जिनमें दो दिव्यांग हैं और बोलने में असमर्थ हैं।


परिजनों के अनुसार, रंजन दास मजदूरी करता है, लेकिन खाने-पीने और अन्य गैर-जरूरी चीजों पर पैसे की फिजूलखर्ची करता था। रिंकी देवी इस बात का विरोध करती थी, जिससे पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे। घटना वाले दिन, गुरुवार को रिंकी देवी अपने मायके शंकरगंज में थी। दोपहर के बाद उसका पति रंजन दास उसे ससुराल सुल्तानी गांव ले गया। उसी रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और रंजन ने रिंकी की गला दबाकर हत्या कर दी।


शुक्रवार सुबह करीब छह बजे परिजनों को सूचना मिली कि रिंकी की हत्या हो गई है। जब वे ससुराल पहुंचे तो देखा कि शव घर के अंदर पड़ा था और घर के बाकी सदस्य फरार थे। वहीं, मृतका की दो दिव्यांग बेटियों ने इशारों में बताया कि उनकी मां की हत्या उनके पिता ने की है। बाद में पता चला कि हत्या के बाद रंजन दास ने खुद को सांप के काटने की झूठी कहानी बताकर अस्पताल में भर्ती कर लिया था, ताकि शक से बच सके। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया।


पुलिस ने गांव में पहुंचकर मामले की तहकीकात की और फिर सदर अस्पताल से आरोपी को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया सांप काटने की कहानी फर्जी प्रतीत हो रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता