ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादवकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार का बेटा गिरफ्तार, POCSO एक्ट के तहत गंभीर आरोपधनकुबेर निकला बिहार का इंजीनियर गोपाल कुमार, EOU की रेड में करोड़ों की संपत्ति और निवेश का खुलासापूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कारचांदी के आयात पर नई पाबंदियां लागू, सरकार ने फ्री लिस्ट से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाला; विदेशी मुद्रा भंडार बचाने पर फोकस‘सम्राट कैबिनेट में केवल परिवारवादी और क्रिमिनल’, बिहार सरकार पर फिर बरसे तेजस्वी यादव

Bihar Crime: पत्नी और प्रेमिका को एक साथ पति ने मारी गोली, एक की मौत

बताया जाता है कि दूसरी महिला से पति का अवैध संबंध था,जिसका पत्नी अक्सर विरोध किया करती थी। आज दोनों को पत्नी ने एक साथ देख लिया था, इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और गुस्से में आकर पति ने एक साथ पत्नी और प्रेमिका को गोली मार दी।

BIHAR POLICE
गोली मारी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: बिहार के खगड़िया में पति-पत्नी और वो का मामला सामने आया है। प्रेमिका से अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी फिर प्रेमिका पर गोली दाग दी। इस घटना में पत्नी की मौत हो गयी है जबकि प्रेमिका अस्पताल में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही है। 


घटना खगड़िया के मोरकाही थाना इलाके के अमौसी गांव की है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी और प्रेमिका को एक साथ गोली मार दी। गोली लगने से पत्नी की मौके पर मौत हो गई।जबकि प्रेमिका घायल हो गई है। घायल मुन्नी देवी को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उसे हाइयर सेंटर रेफर कर दिया है।


बताया जाता है कि दूसरी महिला से पति का अवैध संबंध था जिसका पत्नी अक्सर विरोध किया करती थी। पत्नी के विरोध करने को लेकर हुए विवाद में यह घटना हुई। पति ने एक साथ पत्नी और प्रेमिका को गोली मार दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति विक्रम राम को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की माने तो जब्त पिस्टल से ही आरोपी ने अपनी पत्नी को गोली मारी। जिससे नीतू कुमारी की मौके पर मौत हो गई। 


जबकि आरोपी ने ही दूसरी महिला जो उसकी प्रेमिका है उसे भी गोली मार दी। गोली लगने से प्रेमिका घायल हो गयी है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घायल महिला मुन्नी देवी का विक्रम राम से अवैध संबंध था। इसी बात को लेकर अक्सर पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ करता था। आज फिर इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और विक्रम ने इस घटना को अंजाम दे दिया। 

संबंधित खबरें