ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

गोपालगंज में रिटायर्ड सैनिक की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। रिटायर्ड सैनिक सत्येंद्र सिंह हत्याकांड के आरोपी राजकिशोर को गिरफ्तार किया गया है। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

BIHAR POLICE
पुलिस की कार्रवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Gopalganj Crime News: गोपालगंज पुलिस ने रिटायर्ड सैनिक सत्येंद्र सिंह हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने हत्याकांड में संलिप्त एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी सिवान जिले के बड़हरिया का रहने वाला है। आरोपी राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि हत्या की वजह जमीन का विवाद है।


एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि बीते 02 फरवरी को मीरगंज थाना क्षेत्र के पॉवर हाउस के पास बी.के.टायल्स दुकान में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। वही एक व्यकि के हाथ में गोली लगी थी। इस घटना के बाद मीरगंज थाना में कांड दर्ज कर एसआईटी टीम गठित कर मामले का जांच किया गया। 


जिसमें एक अपराधी राजकिशोर प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। घटना का मुख्य वजह जमीनी विवाद है। यह जमीन सिवान के बड़हरिया में स्थित है। जिसमे नयन प्रसाद और राजकिशोर के बीच विवाद पूर्व से चल रहा है। इस जमीन के लिए बड़हरिया में हत्या हो चुकी है। 


एसपी ने बताया कि नयन प्रसाद के द्वारा गलत तरीके से जमीन का कब्जा किया गया था। इसी को लेकर राजकिशोर प्रसाद और बड़हरिया थाना के ठेकेदार उर्फ अनिमुल्लाह ने मिलकर नयन प्रसाद के हत्या की साजिश रची और शूटर हायर करने के बाद मीरगंज भेज दिया। 


शूटर नयन प्रसाद की हत्या करने के लिए ही पहुंचा था कि इसी दौरान रिटायर्ड सैनिक सत्येंद्र सिंह को गोली लग गयी और मौत हो गई। जबकि नयन प्रसाद घायल हो गए। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है शेष अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट