ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

BIHAR CRIME:13 साल से फरार 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, गया से भागकर दिल्ली में छिपा हुआ था

सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि अपराधी रंजीत रविदास पर लूटकांड सहित कई मामले कई थानों में दर्ज है। गिरफ्तारी के डर से वह नई दिल्ली के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के मुन्निरिका राम मार्केट में छिपकर रह रहा था।

BIHAR POLICE
ईनामी अपराधी गिरफ्तार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: बिहार के गया जिले से बड़ी खबर आ रही है जो पुलिस की सफलता से जुड़ी है। गया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते 13 वर्षों से फरार जिले के टॉप टेन अपराधियों ने शामिल 50 हजार के ईनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।


पचास हजार के ईनामी अपराधी की पहचान रंजीत रविदास के रूप में हुई है। जो 13 साल से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी में पुलिस लंबे समय से लगी हुई थी लेकिन कामयाबी हासिल नहीं हो पा रही है। रंजीत रविदास पुलिस को बार-बार चकमा देकर भाग जाता था लेकिन इस बार पुलिस ने उसे धर दबोचा। 


सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने इस बात की जानकारी दी। बताया कि अपराधी रंजीत रविदास पर लूटकांड सहित कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। पुलिस की गिरफ्तारी के डर से वह नई दिल्ली के किशनगढ़ थाना क्षेत्र के मुन्निरिका राम मार्केट में छिपकर रह रहा था। गिरफ्तार रंजीत रविदास गया जिले के मोहनपुर थाना के डेमा गांव का रहने वाला है। रंजीत रविदास की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। 

रिपोर्ट: नितम राज गया