ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: बिहार में पूर्व मुखिया की बेरहमी से हत्या, लड़की के चक्कर में चली गई जान

Bihar Crime News: बिहार के औरंगाबाद में बदमाशों ने एक पूर्व मुखिया की बेरहमी से हत्या कर दी. पूर्व मुखिया का गांव की ही किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के औरंगाबाद में बुधवार की सुबह एक पूर्व मुखिया की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बदमाशों ने पूर्व मुखिया के इतना पीटा की उसकी जान चली गई। हमलावरों ने पूर्व मुखिया के हाथ पैर बांध दिए और पहले पीटा और बाद में टांगी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


मृतक बभनडीहा पंचायत के पूर्व मुखिया अजीत सिन्हा थे। बताया जा रहा है कि पूर्व मुखिया का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बदमाशों ने उसी का नाम लेकर पूर्व मुखिया को झासा देकर घर से बुलाया और मौत के घाट उतार दिया। घटना से नाराज लोगों ने औरंगाबाद-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और दाउदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने लोगों को समझा बुझाकर जाम को खत्म कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और हत्यारों का पता लगाने की कोशिश में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता