ब्रेकिंग
TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦TRE-4 का फॉर्म भरना है? साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं, घर बैठे 10-15 मिनट में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन✦टेंपो में छिपाकर ले जा रहे थे विदेशी शराब की बड़ी खेप, पुलिस ने महिला समेत 2 को दबोचा✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन

बिहार में अपराधी बेलगाम: गोपालगंज में ज्वेलरी शॉप से 30 लाख की लूट, बाइक सवार 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि एक के बाद एक लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। मोतिहारी में ज्वेलर्स की दुकान से 50 लाख की डकैती के बाद गोपालगंज में भी ज्वेलरी शॉप से 30 लाख की संपत्ति लूट ली।

BIHAR POLICE
लूट की बड़ी वारदात
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

gopalganj: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद है। गोपालगंज में दो बाइक सवार चार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर स्वर्ण व्यवसायी से गहना सहित लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना सासामुसा स्थित सोनी ज्वेलरी शॉप की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कुचायकोट पुलिस सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार मामले की जांच में जुट गए।


 सोनी ज्वेलर्स के मालिक सुनील कुमार ने बताया कि वे अपने दुकान पर बैठे हुए थे तभी दो बाइक पर सवार चार की संख्या में अपराधी पहुंचे और जान से मारने के नीयत से अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिये। दुकान में रखे करीब तीस लाख के गहने और कैश लेकर फरार हो गए। 


इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कुचायकोट पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वही इस मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि कुचायकोट के सासामुसा स्थित सोनी ज्वेलर्स के दुकान में चार अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अपरधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। 

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट