ब्रेकिंग
CM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करारबिहार में शराब तस्करी का नया तरीका बेनकाब; नीली बत्ती और सायरन वाली एंबुलेंस से लाखों रुपये की शराब जब्तएक्टर मिथुन चक्रवर्ती की हुई हार्ट सर्जरी, सीएम शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचालबिहार का मखाना बन रहा वैश्विक ब्रांड: मिथिला मखाने की ऑस्ट्रेलिया में एंट्री, 25 टन की पहली खेप रवानानिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, चार हजार घूस लेते रंगेहाथ धराया; मुआवजा राशि के एवज में ले रहा था रिश्वतCM सम्राट की बड़ी पहल... सड़क-पुल के लिए 21 हजार करोड़, RCD और नाबार्ड के बीच करारबिहार में शराब तस्करी का नया तरीका बेनकाब; नीली बत्ती और सायरन वाली एंबुलेंस से लाखों रुपये की शराब जब्तएक्टर मिथुन चक्रवर्ती की हुई हार्ट सर्जरी, सीएम शुभेंदु अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचालबिहार का मखाना बन रहा वैश्विक ब्रांड: मिथिला मखाने की ऑस्ट्रेलिया में एंट्री, 25 टन की पहली खेप रवानानिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट क्लर्क, चार हजार घूस लेते रंगेहाथ धराया; मुआवजा राशि के एवज में ले रहा था रिश्वत

बिहार: चोरों ने राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक के घर को बनाया निशाना, 40 लाख से अधिक की संपत्ति ले भागे

PURNEA: बिहार में चोरी का घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शातिर चोर एक के बाद एक चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला पूर्णिया से सामने आया है,

बिहार: चोरों ने राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक के घर को बनाया निशाना, 40 लाख से अधिक की संपत्ति ले भागे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: बिहार में चोरी का घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शातिर चोर एक के बाद एक चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला पूर्णिया से सामने आया है, जहां शातिर चोरों ले राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित शिक्षक के घर को निशाना बनाते हुए 40 लाख से अधिक की संपत्ति चुराकर फरार हो गए।


दरअसल, मधुबनी टीओपी क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित शिक्षक दिवंगत उमेश सिंह के घर को चोरों ने निशाना बनाया है। परिजनों के मुताबिक करीब 40 लाख रुपए की ज्वेलरी और तीन लाख कैश की चोरी हुई है।


शातिर चोर पीछे से खिड़की का ग्रिल तोड़कर अंदर से रूम में घुसे और लॉकर में रखे सभी गहने और रुपए को लेकर फरार हो गए हैं। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने जल्दी ही चोरी की इस घटना का खुलासा कर लेने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता